Saturday, July 04, 2026
BREAKING
कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- 'यह पल बेहद दर्दनाक था' यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए: मॉस्को वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ सरकार ने प्याज खरीद मूल्य में की 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों से अब 2,125 रुपए प्रति क्विंटल पर होगी खरीद कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार 'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

राष्ट्रीय

योगी आदित्यनाथ, मायावती ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

24 नवंबर, 2025 09:47 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सहित कई नेताओं ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सीएम योगी ने शेयर किया पोस्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!'' उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!'' उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। सिनेमा जगत में उनका अद्वितीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ओम शांति!''

मायावती ने एक्स पर लिखा
बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी का आज निधन हो जाने की खबर अत्यंत दुखद।'' उन्होंने कहा, ‘‘अपने मिलनसार, हमदर्द व खुशमिजाज स्वभाव के लिए मशहूर रहे धर्मेंद्र जी ने काफी लंबे समय तक फिल्म दुनिया व फिल्मों के शौकीनों के दिलों पर राज किया।'' मायावती ने कहा, ‘‘उनके परिवार वालों और तमाम चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सभी को इस दुख को सहने करने की शक्ति दे,यही कामना।'' ‘सत्यकाम' से लेकर ‘शोले' तक 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर मनोरंजन जगत में विशेष पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। मुंबई में पुलिस ने यह जानकारी दी। उनके परिवार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार भी किया गया था। परिवार ने इस महीने की शुरुआत में घर पर ही उनका इलाज जारी रखने का निर्णय लिया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम