Saturday, July 04, 2026
BREAKING
पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- 'यह पल बेहद दर्दनाक था' यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए: मॉस्को वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ सरकार ने प्याज खरीद मूल्य में की 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों से अब 2,125 रुपए प्रति क्विंटल पर होगी खरीद

दुनिया

अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- 'यह पल बेहद दर्दनाक था'

04 जुलाई, 2026 06:14 PM

तेहरान : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीडीपी प्रमुख ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया और बताया कि उनके लिए ये अनुभव बेहद दर्दनाक था।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हुसैनिया जमरान जाना बहुत दर्दनाक और दिल दहला देने वाला अनुभव था, यह ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह अली खामेनेई का साधारण सा घर है, जिन्होंने यहीं शहादत दी थी। सम्मानित लीडर और उनके परिवार की सबसे बड़ी कुर्बानी - 14 महीने की शहीद जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी- उनकी बेहतरीन लीडरशिप, अटूट हिम्मत और दया की ताकत का सबूत हैं। खास तौर पर उस इमामबाड़े को देखकर बहुत अच्छा लगा जहां उन्होंने नमाज पढ़ी थी। अल्लाह उन्हें जन्नत में सबसे ऊंचा मुकाम दे।"

इससे पहले पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि महबूबा मुफ्ती को ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की ओर से औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। निमंत्रण पत्र में कहा गया कि 28 फरवरी 2026 को अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई का आयोजन किया जा रहा है।

निमंत्रण में महबूबा मुफ्ती से भारत की एक विशिष्ट राजनीतिक हस्ती के रूप में समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। उनकी उपस्थिति भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक मित्रता, आपसी सम्मान और दोनों प्राचीन सभ्यताओं के गहरे संबंधों की प्रतीक होगी।

वहीं, खामेनेई के विदाई कार्यक्रम के दौरान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची रो पड़े। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादेग मोटामेडियन ने कहा कि सेरेमनी को संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, "शहीद नेता की विदाई और सेंड-ऑफ सेरेमनी में हम सबसे ऊंचे स्तर की सुरक्षा रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला प्रेयर ग्राउंड्स के गेट स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 6 बजे खुलेंगे और शोक मनाने वाले आने की योजना उसी हिसाब से बनाएं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जरूरत के अनुसार गेट खुलने का समय पहले भी बढ़ाया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए: मॉस्को

फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए: मॉस्को

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट

पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई

तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल