Saturday, July 04, 2026
BREAKING
पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- 'यह पल बेहद दर्दनाक था' यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए: मॉस्को वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ सरकार ने प्याज खरीद मूल्य में की 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों से अब 2,125 रुपए प्रति क्विंटल पर होगी खरीद

दुनिया

फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए: मॉस्को

04 जुलाई, 2026 06:08 PM

मॉस्को : रूस के विदेश मंत्रालय के एम्बेसडर-एट-लार्ज रोडियन मिरोशनिक ने एक ब्रीफिंग में कहा कि फरवरी 2022 से यूक्रेन के सैन्य हमलों में रूस में लगभग 8,500 आम लोगों की जान गई है।

मिरोशनिक ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी 2022 से लेकर 30 जून 2026 तक हताहतों की कुल संख्या 30,913 तक पहुंच गई है, जिनमें लगभग 8,434 लोगों की मौत शामिल है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मिरोशनिक ने कहा कि पिछले तीन महीनों में यूक्रेन के हमलों ने रूस के 42 इलाकों में सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया है।

मिरोशनिक ने कई हाई-प्रोफाइल घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने स्टारोबेल्स्क में एक कॉलेज पर हमला, ब्रांस्क इलाके में बेलारूसी बच्चों को ले जा रही बस पर हमला और येनाकीयेवो में एक आम पैसेंजर बस पर हमले के बारे में बात की।

मिरोशनिक ने यह भी बताया कि 2014 से अब तक कुल 373 बच्चे मारे गए हैं और 1,845 घायल हुए हैं।

रूस ने यूक्रेन के आम लोगों के ठिकानों पर हमलों की निंदा की है और यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट्स के ऑफिस को एक ऑफिशियल डिप्लोमैटिक नोट भेजा है, जिसमें इन घटनाओं की इंटरनेशनल जांच की मांग की गई है।

एक अन्य मामले में मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि रूसी वायु सेना ने शुक्रवार की शुरुआत से मॉस्को को निशाना बनाने वाले 28 ड्रोन मार गिराए हैं।

मेयर ने सोशल मीडिया पर कहा कि शुक्रवार रात को रूसी राजधानी की ओर बढ़ रहे आठ और ड्रोन मार गिराए गए। सोब्यानिन ने कहा, "इमरजेंसी सर्विस क्रू मलबे वाली जगह पर काम कर रहे हैं।"

इसके अलावा, रूस ने दावा किया कि उसकी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका शहर पर पूरा नियंत्रण कर लिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के कॉस्तांतिनोवका शहर पर पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बताया।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से आरआईए नोवोस्ती ने शुक्रवार को बताया, "कॉस्तांतिनोवका पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कॉस्तांतिनोवका यूक्रेन के डोनेट्रक क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण शहर है।

इस घोषणा के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को संयुक्त सैन्य बल समूह के एक अस्थायी कमांड पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉस्तांतिनोवका पर कब्जा रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पुतिन ने कहा, "जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह शहर डोनबास का प्रमुख परिवहन केंद्र और एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है। रूसी सेना ने 2026 की शुरुआत से डोनबास और नोवोरोसिया में 133 बस्तियों तथा 3,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया है।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- 'यह पल बेहद दर्दनाक था'

अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- 'यह पल बेहद दर्दनाक था'

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट

पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई

तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल