Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

योग हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन, सीईओ जिला परिषद ने दिखाई हरि झंडी

20 जून, 2025 03:42 PM

सिरसा (सतीश बंसल)। योग का आमजन के जीवन में बड़ा महत्व है। योग व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाता है। हर व्यक्ति योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें।यह बात सीईओ जिला परिषद डॉ सुभाष चंद्र ने वीरवार को योग हाफ मैराथन को हरि झंडी दिखाने उपरांत योग प्रोटोकॉल अभ्यास के दौरान उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कही। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को आयोजित योग हाफ मैराथन में खिलाडिय़ों, स्कूली बच्चों के साथ-साथ शहरवासियों ने भाग लिया।सीईओ डॉ सुभाष चंद्र ने कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन में योग को आत्मसात करें, तभी योग दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि योग एक दिन करने की क्रिया नहीं बल्कि इसे नियमित रूप से करने की पद्धति है। योग से हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे।

बाल भवन से शहीद भगत सिंह स्टेडियम तक निकाली गई योग हाफ मैराथन में आमजन को योग करने बारे जागरूक किया गया। इसके बाद स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल क्रियाओं का अभ्यास किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान योग दिवस पर होने सभी योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया और साथ ही योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 20 जून को प्रात: 6 बजे शहीद भगत स्टेडियम में रिहर्सल की जाएगी।

सीईओ जिला परिषद ने स्टेडियम परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर के स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है, उसी प्रकार पर्यावरण की स्वच्छता के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजकुमार, जिला योग समन्वयक सुरेंद्र पाल, हेमाराम, उमेश सहगल, चंद्र प्रकाश, डॉ सुचेता, डॉ नीलांजना, सुरेश, दिनेश, डॉ. राजेन्द्र कुमार, सुमन योगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व योग प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान