Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

यूरोप डे के मौक पर यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने दी बधाई

09 मई, 2026 08:47 PM

यूरोप में शांति, एकता और ऐतिहासिक शूमन घोषणा की याद में हर साल 9 मई को यूरोप डे मनाया जाता है। इस मौके पर यूरोपीय देशों के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई नेताओं ने यूरोप डे की बधाई दी।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “आज 9 मई है और आज यूरोप डे है। आज हम इस बात पर विचार करते हैं कि कौन-सी चीज हमें एक साथ जोड़ती है और क्या चीज हमें खास तौर पर यूरोपीय बनाती है। यह हमारी वह क्षमता है, जिसके जरिए हम अपने मतभेदों को संभालते हुए एकता में ताकत तलाशते हैं। यह हमारे मूल्यों, लोकतंत्र, आजादी और बराबरी के प्रति हमारा बिना शर्त प्यार है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह फुटबॉल के प्रति हमारा जुनून भी है, जिसके लिए हम दुनिया भर में मशहूर हैं। आज हम इस बात पर भी सोचते हैं कि यूरोप हमारी जिंदगी में असल मायनों में क्या महत्व रखता है। शायद यह हमारे स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा अवसर है। यह वह इरास्मस यात्रा है, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। और यह एहसास भी कि हमारे पास दुनिया की सबसे अच्छी जीवन गुणवत्ता है। आज हम एक ऐसे यूरोप का जश्न मना रहे हैं, जो हमारी परवाह करता है, हमारे लिए काम करता है और हम सभी से मिलकर बना है। हैप्पी यूरोप डे।”

यूरोपीय परिषद (ईयू काउंसिल) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा, “आज यूरोप डे है, यह आपका दिन है। आज हम अपने साझा यूरोपीय प्रोजेक्ट का जश्न मना रहे हैं और यह भी देख रहे हैं कि मिलकर काम करने से हम क्या हासिल कर सकते हैं। यूरोपीय संघ इस बात का प्रमाण है कि जब हम बंटवारे की जगह एकता और संघर्ष की जगह सहयोग चुनते हैं, तो हम शांति, आजादी और खुशहाली का भविष्य बना सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जो कभी यूरोप की पिछली पीढ़ियों का सपना था, वह आज एक जीवंत सच्चाई है, जिसका लाभ हम हर दिन उठाते हैं। हम सीमाओं के पार रह सकते हैं, पढ़ सकते हैं और काम कर सकते हैं। हमारे पास साझा मुद्रा है, जो हमारी सामूहिक खुशहाली का आधार है। हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर खड़े हैं। 27 सदस्य देशों, 24 ऑफिशियल भाषाओं और 450 मिलियन नागरिकों के साथ, हमारी विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन इस ताकत को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास, समझौता और साझा जिम्मेदारी जरूरी है। जैसे-जैसे दुनिया नई चुनौतियों का सामना कर रही है, हमारी यूरोपीय वैल्यूज- आजादी, लोकतंत्र और एकजुटता- पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई हैं। हम सब मिलकर हर दिन साझा यूरोपीय भविष्य की रक्षा करेंगे। यूरोप जिंदाबाद।”

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज यूरोप डे है। आज यूरोप एक ऐसी सच्चाई है, जो पहले इतनी स्पष्ट नहीं थी। यह खंडहरों से निकली विरासत है, एक ऐसा खजाना जिसे उन महिलाओं और पुरुषों की हिम्मत ने बनाया, जिन्होंने राष्ट्रवाद और युद्ध को अपनी नियति नहीं बनने दिया। मुश्किल समय में यूरोप ने हमेशा हमारी रक्षा की है और इतिहास के दरवाजे पर दस्तक देने पर तेजी, मजबूती और एकजुटता के साथ जवाब दिया है। महामारी, आर्थिक उथल-पुथल और यूक्रेन युद्ध जैसे संकटों के दौरान भी हम डटे रहे।”

उन्होंने आगे कहा, “यूरोप सिर्फ अपने सिंगल मार्केट के फायदों तक सीमित नहीं है। यह हमारी खेती, युवाओं, विश्वविद्यालयों, रिसर्च, क्षेत्रों, नौकरियों, सांस्कृतिक विविधता, निर्यात, सीमाओं, सुरक्षा और हमारी आजादी को मजबूत करता है।”

यूक्रेन के प्रथम उपप्रधानमंत्री डेनिस श्मिहाल ने कहा, “मैं यूरोपीय संघ के राजनीतिक नेतृत्व, आर्थिक सहयोग, रूस पर लगातार प्रतिबंधों के दबाव और यूक्रेन व पूरे यूरोप के भविष्य के लिए मिलकर काम करने के प्रयासों के लिए आभारी हूं। यूरोप डे पूरे महाद्वीप में एकता, शांति और सहयोग का प्रतीक है। आज हम अपने साझेदारों के साथ सिर्फ राजनीतिक रूप से ही नहीं, बल्कि साझा फैसलों, साझा सुरक्षा और संयुक्त कार्रवाई के जरिए भी इस रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।”

नाटो ने कहा, “यूरोप डे की शुभकामनाएं! यूरोपीय संघ नाटो का एक अहम और भरोसेमंद साझेदार है, जिसके साथ हम समान मूल्यों को साझा करते हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

भारतीय कूटनीति ने भी यूरोप डे की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लिखा, “यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास और यूरोपीय संघ को यूरोप डे की शुभकामनाएं। आज की दुनिया में हमारी रणनीतिक साझेदारी स्थिरता और मजबूती का एक महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है। इस साल की शुरुआत में हुए 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन ने हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है।”

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर