Thursday, February 26, 2026
BREAKING
नेतन्याहू ने PM मोदी के दौरे को “बहुत फायदेमंद और दिल को छूने वाला” बताया PM मोदी ने गाजा शांति प्रयासों का किया समर्थन , कहा-मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए India-Israel: PM मोदी ने कहा-FTA जल्द ही हो जाएगा फाइनल, ‘क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप’ की घोषणा West Bengal: भारतीय चुनाव आयोग एक चरण में चुनाव के लिए 2500 सीएपीएफ कंपनियों की जरूरत हिब्रू में पीएम मोदी का संदेश, ‘जय हिंद’ से हर्जोग ने दिया दिल जीतने वाला जवाब भारत–इजरायल साझेदारी से पाकिस्तान की सियासत में सरगर्मी, सीनेट का रुख चर्चा में वैश्विक नेता बनने के लिए राष्ट्र को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पानी होगी : उपराष्ट्रपति यूपी सरकार और यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता Assam में 5,067 करोड़ की 35 औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी, बोले Himanta Biswa Sarma- रोजगार से रुकेगा पलायन Piyush Goyal की अमेरिकी वाणिज्य सचिव से मुलाकात, आर्थिक साझेदारी पर ‘बहुत ही सार्थक चर्चा’ हुई

राष्ट्रीय

यूपी सरकार और यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता

26 फ़रवरी, 2026 08:24 PM

जापान दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। यूपी सरकार ने जापान के यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भारतीय छात्रों को जापान में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा।

सीएम योगी ने यामानाशी में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो में प्रदेश की नई विकास नीति और निवेश संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रमुखता से प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश ने शासन की कार्यशैली को रिएक्टिव से बदलकर प्रोएक्टिव बनाया है और यही परिवर्तन आज प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति का आधार बना है।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश के उच्च तकनीकी संस्थानों के छात्र जापान में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और इस तकनीक को प्रदेश की इंडस्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में लागू किया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

योगी ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में कई जी2जी (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट) और जी2बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) स्तर की बैठकों में भाग लिया, जहां भारतीय दूतावास के सहयोग से जापानी उद्योग समूहों से व्यापक संवाद हुआ। उन्होंने यामानाशी प्रशासन को सक्रिय पहल कर निवेश संवाद को आगे बढ़ाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने रोबोटिक्स को भविष्य की प्रमुख तकनीक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में रोबोटिक्स के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की व्यवस्था की है। हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच सहयोग भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाएगा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा तकनीक को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि लगभग 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जहां प्रकृति की विशेष कृपा है। भारत की सबसे उर्वर भूमि, सर्वाधिक जल संसाधन, विशाल मानव संसाधन और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत उत्तर प्रदेश को विशेष पहचान देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और पिछले नौ वर्षों में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय तथा अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता मिली है। आज उत्तर प्रदेश भारत की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

सीएम योगी ने शासन व्यवस्था में आए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले समस्याओं पर प्रतिक्रिया देने वाली व्यवस्था थी, जबकि अब उत्तर प्रदेश ने प्रोएक्टिव गवर्नेंस मॉडल अपनाया है। निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को सुविधा देने, नई तकनीक अपनाने और वैश्विक साझेदारी बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार पहल कर रही है। इसी सोच के साथ उत्तर प्रदेश का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान की यात्रा पर आया है ताकि संभावनाओं को अवसर में बदला जा सके।

उन्होंने यामानाशी प्रांत के राज्यपाल एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जापान सरकार और यामानाशी प्रशासन ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को उनके विशिष्ट क्षेत्रों को नजदीक से समझने और उद्योग जगत से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। सीएम योगी ने उपस्थित इंडस्ट्री लीडर्स तथा भारतीय समुदाय के लोगों का भी स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर 2024 में यामानाशी के राज्यपाल उत्तर प्रदेश आए थे और उसके बाद दोनों सरकारों के बीच निरंतर संवाद, फॉलो-अप तथा प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान से यह सहयोग नई दिशा में आगे बढ़ा। बिजनेस डेलीगेशन के अध्ययन और रिपोर्ट के बाद राज्यपाल के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल यामानाशी पहुंचा है, जहां सहयोग को ठोस रूप मिला है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

PM मोदी ने गाजा शांति प्रयासों का किया समर्थन , कहा-मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए

PM मोदी ने गाजा शांति प्रयासों का किया समर्थन , कहा-मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए

India-Israel: PM मोदी ने कहा-FTA जल्द ही हो जाएगा फाइनल, ‘क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप’ की घोषणा

India-Israel: PM मोदी ने कहा-FTA जल्द ही हो जाएगा फाइनल, ‘क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप’ की घोषणा

West Bengal: भारतीय चुनाव आयोग एक चरण में चुनाव के लिए 2500 सीएपीएफ कंपनियों की जरूरत

West Bengal: भारतीय चुनाव आयोग एक चरण में चुनाव के लिए 2500 सीएपीएफ कंपनियों की जरूरत

हिब्रू में पीएम मोदी का संदेश, ‘जय हिंद’ से हर्जोग ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

हिब्रू में पीएम मोदी का संदेश, ‘जय हिंद’ से हर्जोग ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

भारत–इजरायल साझेदारी से पाकिस्तान की सियासत में सरगर्मी, सीनेट का रुख चर्चा में

भारत–इजरायल साझेदारी से पाकिस्तान की सियासत में सरगर्मी, सीनेट का रुख चर्चा में

वैश्विक नेता बनने के लिए राष्ट्र को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पानी होगी : उपराष्ट्रपति

वैश्विक नेता बनने के लिए राष्ट्र को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पानी होगी : उपराष्ट्रपति

Assam में 5,067 करोड़ की 35 औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी, बोले Himanta Biswa Sarma- रोजगार से रुकेगा पलायन

Assam में 5,067 करोड़ की 35 औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी, बोले Himanta Biswa Sarma- रोजगार से रुकेगा पलायन

Piyush Goyal की अमेरिकी वाणिज्य सचिव से मुलाकात, आर्थिक साझेदारी पर ‘बहुत ही सार्थक चर्चा’ हुई

Piyush Goyal की अमेरिकी वाणिज्य सचिव से मुलाकात, आर्थिक साझेदारी पर ‘बहुत ही सार्थक चर्चा’ हुई

कंटेंट क्रिएटर्स के साथ निष्पक्ष रेवेन्यू शेयर करें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म: अश्विनी वैष्णव

कंटेंट क्रिएटर्स के साथ निष्पक्ष रेवेन्यू शेयर करें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म: अश्विनी वैष्णव

NCERT Controversy पर SC ने अपनाया कड़ा रुख, कहा- यह न्यायपालिका को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है

NCERT Controversy पर SC ने अपनाया कड़ा रुख, कहा- यह न्यायपालिका को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है