Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा • दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति • फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा • यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह • उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल • बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह • ‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़! • हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

राष्ट्रीय

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

21 अक्टूबर, 2026 11:34 AM

लखनऊ(एजेंसी) : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 और 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में अमित शाह कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित कर सकते हैं और चुनावी रणनीति को लेकर अहम दिशा-निर्देश दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी एक दिन की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य शामिल होने की संभावना है।


इस बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक की तैयारियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी।
फिलहाल भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। अमित शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और चुनावी माहौल बनाने की कोशिश होगी। हालांकि, बैठक की तारीख और नेताओं के कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।


बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा भारत की सबसे बड़ी द्विसदनीय विधायिका का निचला सदन है। यूपी विधानसभा में कुल 403 निर्वाचित सदस्य होते हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल अभी से सक्रिय हो गए हैं। भाजपा इस बार भी सत्ता बरकरार रखने के लिए संगठन और सरकार दोनों स्तर पर बड़े फैसले लेने की तैयारी में है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

विजयादशमी के पावन पर्व की केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

विजयादशमी के पावन पर्व की केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे