Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची • 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा • दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति • फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा • यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह • उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल • बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह • ‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़!

मनोरंजन

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति

21 अक्टूबर, 2026 11:38 AM

मुंबई(एजेंसी) : दिग्गज गायक दलेर मेहंदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर उनसे बहस करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के समर्थन में आवाज उठाई। अनुपम खेर ने मंत्री के बर्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर मंत्री जी को गायक के गानों या परफॉर्मेंस से कोई परेशानी भी थी, तो उन्हें सार्वजनिक मंच पर इस तरह अपमानजनक लहजे में बात नहीं करनी चाहिए थी। अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह दलेर मेहंदी को पिछले 20-30 सालों से जानते आ रहे हैं। उन्होंने गायक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई, उनकी प्रोफेशनलिज्म का बचाव किया और मनोरंजन जगत के लोगों से उनके सार्वजनिक अपमान के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। अभिनेता ने कहा, "मैं वहां मौजूद नहीं था, इसलिए मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन मैं दलेर मेहंदी को पिछले 20-30 सालों से जानता हूं और मैं कह सकता हूं कि जहां तक मुझे पता है, वह शराब नहीं पीते। वह सबसे बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं। हो सकता है कि उस समय उनकी तबीयत ठीक न हो। मुझे निजी तौर पर पता है कि दलेर पिछले दो-तीन साल से ठीक नहीं हैं। हो सकता है कि उनका कमिटमेंट आयोजकों के साथ रहा हो और वह मना न कर पाए हों। यह उनकी प्रोफेशनलिज्म है कि वह अपने कमिटमेंट पर टिके रहे और हो सकता है कि उसी के चलते वह लिप-सिंक कर रहे हों।"

मंच पर गायक से बात करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए अनुपम खेर ने कहा, "मुझे बस इस बात का बुरा लगा कि किसी को भी किसी से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए, खासकर खुले मंच पर। इस तरह सार्वजनिक रूप से किसी को बदनाम करना गलत है।"
अभिनेता ने कहा कि मनोरंजन जगत के लोगों को दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "दलेर जी मुझे बहुत हुख है और मुझे लगता है कि हमारी इंडस्ट्री के लोगों को इस पर बात करनी चाहिए। यह सिर्फ मीका की जिम्मेदारी नहीं है कि वह अपने भाई के लिए आवाज उठाएं। सिर्फ उनका बचाव करने के लिए ही नहीं बल्कि कुछ कहने के लिए। हम सभी को उन लोगों के लिए बोलना चाहिए और उनके साथ खड़ा होना चाहिए, जिन्हें हम जानते हैं।"

अपना समर्थन दोहराते हुए उन्होंने कहा, "दलेर जी, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे आपके फैसले, आपकी प्रोफेशनलिज्म, आपकी अच्छाई और आपकी महानता पर भरोसा है। भगवान आपका भला करे। आप जल्द ठीक हो जाएं क्योंकि मुझे पता है कि आप ठीक नहीं हैं। मुझे दुख है कि आपको इससे गुजरना पड़ा। भगवान आपका भला करे। आप महान हैं और आप सबसे अच्छे हैं।"अनुपम ने कहा कि मंत्री को मंच पर दलेर से इस तरह बात करते देखकर उन्हें दुख हुआ।"

उन्होंने आगे कहा, "मंत्री जी, आपको उनकी प्रस्तुति को लेकर शिकायत हो सकती है, गुस्सा भी आ सकता है लेकिन क्या मंच पर जाकर इस तरह उनका अपमान करना जरूरी था? वही बात उनसे अलग बैठकर सम्मान के साथ भी कही जा सकती थी।"
दलेर के संगीत में योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "एक कलाकार अपनी कड़ी मेहनत से पहचान और सम्मान कमाता है, इसमें पूरी जिंदगी लग जाती है। दलेर जी ने पिछले पैंतीस सालों से अपने गानों से हम सभी को खुश किया है। उस योगदान की सराहना की जानी चाहिए।"
अनुपम ने दलेर मेहंदी को एक नेक दिल और प्यार करने वाला इंसान बताया और दोहराया कि जहां तक उन्हें पता है दलेर शराब नहीं पीते। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि दलेर जी को इस घटना से गुजरना पड़ा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा

फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा

‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़!

‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़!

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस