Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची • 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा • दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति • फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा • यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह • उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल • बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह • ‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़!

खेल

'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

21 अक्टूबर, 2026 11:41 AM

नई दिल्ली(एजेंसी) : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के साथ गकेबरहा में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेहतरीन शतक लगाते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टेंबा बावुमा ने हमेशा से दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना हीरो माना है और उनकी तकनीक को अपनाने की कोशिश की है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बावुमा से जब सचिन और उनकी बल्लेबाजी तकनीक के बीच समानता से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं अपनी तकनीक को उनकी तकनीक जैसा करने की कोशिश करता हूं। मैं कोई बड़ा आदमी नहीं हूं। मैं सच में कोई बड़ा कदम नहीं उठा पाऊंगा। मैं अपने मूवमेंट के मामले में कुशल होने की कोशिश करता हूं। कभी-कभी इससे मैं मुश्किल में पड़ जाता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए, आमतौर पर यही काम करता है। मैं गेंद को जितना हो सके अपने शरीर के करीब खेलने की कोशिश करता हूं। उम्मीद है कि यह काम करेगा।" गकेबरहा टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 110 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। बावुमा ने यहां से मोर्चा संभाला और 334 गेंदों पर 18 चौकों और 1 छक्के की मदद से 179 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 425 तक पहुंचा दिया। इस दौरान बावुमा ने मार्को जानसेन (85) के साथ छठे विकेट के लिए 132 और साइमन हार्मर (82) के साथ आठवें विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी 9 विकेट पर 425 रन पर घोषित की।


बावुमा ने मार्को जानसेन और साइमन हार्मर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "मार्को गेम के एक मुश्किल पल में आए। आते ही उन्होंने कुछ शॉट लगाए। उनकी बहुत बहादुरी भरी पारी थी। साइमन भी शानदार थे। मुझे लगता है कि आखिर में वह अनलकी रहे कि तीन अंकों के करीब नहीं पहुंच पाए। हालांकि, बैटिंग के नजरिए से हमने अपना काम कर दिया है।"
तीसरे दिन की समाप्ति के समय दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के 3 रन के स्कोर पर 1 विकेट झटक लिया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर

'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर