Tuesday, October 20, 2026
BREAKING
• 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस • वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा • राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं • आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

राष्ट्रीय

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

20 अक्टूबर, 2026 10:40 AM

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य नेताओं ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को याद किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रभक्ति को संस्कार और निःस्वार्थ सेवा को जीवन का ध्येय बनाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की संघ की साधना हमें समाज के लिए जीने और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देती है। अनुशासन, समर्पण और समरसता के साथ मां भारती की सेवा में जुटे सभी स्वयंसेवक बंधुओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आइए, विजयादशमी पर अपने भीतर के भेदभाव और अहंकार को मिटाकर समाज को जोड़ने, सद्भाव बढ़ाने और भारत को सशक्त एवं विकसित बनाने का संकल्प लें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्र को आराध्य, समाज को परिवार और सेवा को साधना मानकर माँ भारती के परम वैभव के लिए समर्पित, विश्व के सबसे विशाल सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक ‘इदं राष्ट्राय इदं न मम’ का भाव जगाती यह राष्ट्र-साधना माँ भारती के परम वैभव की अखंड यात्रा है। भारत माता की जय।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 101वीं वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के दूरदर्शी नेतृत्व में बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी बीज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं देश के कोने-कोने तक फैली हैं। प्रतिदिन की शाखा से शुरू हुई यह यात्रा आज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ योगदान के रूप में दिखाई देती है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “मां भारती की सेवा को जीवन का ध्येय और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर समस्त स्वयंसेवक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सेवा, समर्पण और संस्कारों से राष्ट्रजीवन को सींचने वाली संघ की गौरवशाली परंपरा असंख्य स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देती है। यही निष्ठा और सामूहिक संकल्प विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की हमारी शक्ति है।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सेवा एवं संस्कारों की भावना को सशक्त बनाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति संघ का अटूट समर्पण, सामाजिक समरसता और सेवा की गौरवशाली परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे तथा राष्ट्र निर्माण का संकल्प और मजबूत हो।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर, संघ के उन सभी समर्पित स्वयंसेवकों और सेविकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राष्ट्र की सेवा में पूरी निष्ठा से खुद को समर्पित कर देते हैं!”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट किया, “मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के संवर्धन को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस पर समस्त स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! वर्ष 1925 में विजयादशमी के पावन पर्व पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा रोपित राष्ट्रसेवा का बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह स्वर्णिम यात्रा राष्ट्रचेतना के जागरण, व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक समरसता का प्रेरक अध्याय है। देशवासियों में राष्ट्रप्रेम के संस्कार जगाकर संघ ने समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोया है। मैं एक स्वयंसेवक हूं और इसे अपने जीवन का परम सौभाग्य मानता हूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिले संस्कारों ने मुझे सिखाया है कि जीवन की सार्थकता स्वयं के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए जीने में है। मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले असंख्य स्वयंसेवकों एवं प्रचारकों के त्याग, तपस्या और समर्पण को शत-शत नमन!”

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

विजयादशमी के पावन पर्व की केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

विजयादशमी के पावन पर्व की केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार

विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन