Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन में पीएम मोदी बोले- दूसरों पर निर्भर न रहकर भारत को आत्मनिर्भर बनाना है

25 सितंबर, 2025 06:32 PM

पीएम मोदी ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के वादे को दोहराया है। इस वर्ष ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है, जिसे मोदी ने भारत की "टाइम-टेस्टेड पार्टनरशिप" को और मजबूत करने का अवसर बताया।

दीनदयाल उपाध्याय को भी किया याद-
मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए "अंत्योदय" के विचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास तब सार्थक है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे और हर प्रकार का भेदभाव समाप्त हो।

संबोधन में इन बातों का किया उल्लेख-
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत के फिनटेक सेक्टर की सफलता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि UPI, आधार, डीजी लॉकर और ओएनडीसी जैसे प्लेटफॉर्म ने Overall development को बढ़ावा दिया है। उनके अनुसार ये ओपन प्लेटफॉर्म हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर रहे हैं—फिर चाहे वह मॉल में खरीदारी करने वाला उपभोक्ता हो या सड़क किनारे चाय बेचने वाला विक्रेता। पीएम ने स्पष्ट किया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में दूसरों पर निर्भर रहना किसी भी देश की वृद्धि को सीमित कर सकता है। उन्होंने कहा, “भारत को अब किसी पर निर्भर रहना मंजूर नहीं है। हर वह उत्पाद जो हम भारत में बना सकते हैं, हमें यहीं बनाना होगा।”

प्रधानमंत्री ने उद्यमियों और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने व्यवसाय मॉडल को आत्मनिर्भर भारत के अभियान को मजबूती देने वाला बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार "मेक इन इंडिया" और "मैन्यूफैक्चरिंग" पर जोर दे रही है और "चिप से शिप" तक की उत्पादन क्षमता विकसित करना चाहती है। मोदी ने यह भी बताया कि कारोबार को सरल बनाने के लिए सरकार 40,000 से अधिक अनुपालनों को समाप्त कर चुकी है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों, ट्रेडर्स और एंटरप्रेन्योर्स की मौजूदगी रही, जिन्हें मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के अभियान का "बड़ा स्टेकहोल्डर" बताया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित