Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा-राज्य में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की बन रही वैल्यू चेन, 778 करोड़ का निवेश • बिहार में गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर के नए रिकॉर्ड पर; तटबंधों पर भारी दबाव, तीन स्थानों पर क्षति • भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना • नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता • Asian Games 2026: महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर जीतने वाली टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई • भारत में जापानी कंपनियों की दिलचस्पी, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर नजर: विदेश मंत्री जयशंकर • ओडिशा में बाढ़ प्रभावित एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, महानदी उफान पर • जिस व्यक्ति में परिश्रम, साहस, धैर्य, शक्ति, विद्या और पराक्रम होता है, ईश्वर उसकी मदद करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी • कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

दुनिया

यूएनएचआरसी में उठा पीओके और पीओजीबी का मुद्दा, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान पर सवाल

29 सितंबर, 2026 03:24 PM

यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) ने जिनेवा में चल रहे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 63वें सत्र के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) में मानवाधिकार के गिरते स्तर की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित कराया। सोमवार को यूएनएचआरसी सत्र को संबोधित करते हुए, अफ्रीकन डेवलपमेंट एसोसिएशन (एडीए) के प्रतिनिधि और यूकेपीएनपी के अध्यक्ष सरदार शौकत अली कश्मीरी ने 5 जून 2026 से पीओके में पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा बढ़ते दमन की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कब्जे वाले इलाके में मौतों, बर्बरता, मनमाने ढंग से गिरफ्तारियों, लोगों की गुमशुदगी, शांतिपूर्ण सभाओं और संचार व्यवस्था पर पाबंदियों के साथ ही इलाके में बढ़ते सैन्यीकरण का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कथित उल्लंघनों की तत्काल, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे पाकिस्तान पर दबाव डालें ताकि अपने मौलिक लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों की सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। शौकत अली ने परिषद से कहा, “शांतिपूर्ण असहमति आतंकवाद नहीं है और अधिकारों की मांग करना कोई अपराध नहीं है।” उन्होंने पाकिस्तान से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग तुरंत बंद करने, मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने, लापता लोगों के बारे में जानकारी देने और पूरे पीओके में बिना किसी रोक-टोक के इंटरनेट और मोबाइल संचार सेवा बहाल करने की मांग की।

पीओजीबी के बारे में बात करते हुए, यूकेपीएनपी अध्यक्ष ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व, जमीन के मालिकाना हक और प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय समुदायों के अधिकारों से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को उजागर किया। उन्होंने परिषद से यह भी मांग की कि वह कब्जे वाले इलाकों में कथित दुर्व्यवहारों की जांच करने, नागरिक अधिकारों की रक्षा करने और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्र निगरानी तंत्र स्थापित करे।

पिछले हफ्ते, जिनेवा में यूएनएचआरसी के 63वें सत्र में पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और सामाजिक-आर्थिक रूप से इलाके को तोड़ने की मंशा का मुद्दा उठाया गया था। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग उठाई। एक मौखिक बयान में, सामाजिक कार्यकर्ता हरलीन कौर ने कहा कि पीओके के लोग भोजन, बिजली, रोजगार, बेहतर बुनियादी ढांचे और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर महीनों से सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि इन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का सामना बहुत ज्यादा बल प्रयोग, मनमाने ढंग से हिरासत में लेने, संचार व्यवस्था ठप करने और शांतिपूर्ण समूहों के खिलाफ आतंकवाद-रोधी कानूनों के इस्तेमाल से किया गया है।

उन्होंने काउंसिल से कहा, “यह काउंसिल तब तक चुप नहीं रह सकती जब तक कि बुनियादी मानवाधिकारों को हिंसक रूप से दबाया जा रहा हो।” उन्होंने बिना कानूनी प्रक्रिया के हत्याओं और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र से निकाले गए संसाधनों का फायदा बाहरी लोगों को मिलता है, जबकि स्थानीय लोग महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं से भी महरूम हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप

भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मध्यस्थों के प्रयास जारी

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मध्यस्थों के प्रयास जारी

ओमान के राजदूत ने ग्रीन हाइड्रोजन और भारत के साथ एनर्जी सहयोग पर दिया जोर

ओमान के राजदूत ने ग्रीन हाइड्रोजन और भारत के साथ एनर्जी सहयोग पर दिया जोर

खाड़ी में तनाव कम करने के लिए यूएई ने बातचीत पर दिया जोर, ईरान के कब्जे वाले तीन द्वीपों का मुद्दा उठाया

खाड़ी में तनाव कम करने के लिए यूएई ने बातचीत पर दिया जोर, ईरान के कब्जे वाले तीन द्वीपों का मुद्दा उठाया

ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज, छठे दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और सातवें दिन परमाणु वार्ता बहाल करने की बात

ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज, छठे दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और सातवें दिन परमाणु वार्ता बहाल करने की बात

युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार देने पर UNGA में जोर, AI को लेकर चिंता

युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार देने पर UNGA में जोर, AI को लेकर चिंता

मेक्सिको और अमेरिका में तूफान ‘पोलो’ का असर, बहुत तेज हवाएं, भारी बारिश और ऊंची लहरें आने का खतरा

मेक्सिको और अमेरिका में तूफान ‘पोलो’ का असर, बहुत तेज हवाएं, भारी बारिश और ऊंची लहरें आने का खतरा

SpaceX की Starship 14वीं परीक्षण उड़ान के लिए तैयार, नए मिशन पर दुनिया की नजर

SpaceX की Starship 14वीं परीक्षण उड़ान के लिए तैयार, नए मिशन पर दुनिया की नजर