Thursday, July 23, 2026
BREAKING
रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील' सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए' हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

हरियाणा

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : राव नरेंद्र सिंह

22 जुलाई, 2026 07:41 PM

कुरुक्षेत्र : हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी एवं जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ-साथ छात्रों के अधिकारों और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त कुरुक्षेत्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, दमनात्मक कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि देशभर के छात्र और युवा अपने भविष्य, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया तथा सम्मानजनक अवसरों की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दमन और बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। यह केवल छात्रों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान द्वारा प्रदत्त शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, प्रशासनिक विफलताओं और सरकार के अनुत्तरदायी रवैये ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को अनिश्चितता के अंधकार में धकेल दिया है। सरकार का दायित्व युवाओं की समस्याओं का समाधान करना है, न कि उनकी आवाज़ को दबाना।
संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के समक्ष शांतिपूर्ण धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत तथा केंद्र सरकार की असहिष्णु मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश का युवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहा है। बार-बार होने वाली परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी ने लाखों प्रतिभाशाली युवाओं का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस युवाओं के न्याय, अधिकार और सम्मान की इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। इसके अलावा परीक्षा और भर्ती से जुड़े गंभीर मुद्दों पर संसद में व्यापक एवं सार्थक चर्चा कराई जाए तथा नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस लेकर उनके खिलाफ की गई दमनात्मक कार्रवाई समाप्त की जाए।

राव नरेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि महामहिम राष्ट्रपति देश के युवाओं की लोकतांत्रिक भावनाओं, संवैधानिक अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए इस विषय में आवश्यक हस्तक्षेप करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं की न्यायोचित मांगों के समर्थन में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेगी।
इस अवसर पर विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मेवा सिंह तथा पूर्व सांसद कैलाशो सैनी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम

हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष

एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त