Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़

यवनिका पार्क की दुर्दशा के लिए जिम्मेवार अधिकारियों पर हो कड़ी करवाई : डॉक्टर सुरेंद्र सिंगला

26 नवंबर, 2024 08:15 PM

पंचकूला : हार्ट ऑफ़ पंचकूला के नाम से प्रसिद्ध पंचकूला सेक्टर 5 का यवनिका पार्क इन दिनों विभागीय अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो रहा है, इसका खामियाजा पार्क को अपनी सुंदरता खोकर चुकाना पड़ रहा है । पार्क की वैभवता का श्रेय लेने के लिए तो हुड्डा सबसे आगे नजर आता है, परंतु जब इसके रख रखाव , इसे सही मेंटेन करने की बात सामने आती है तो कभी इसे एमसी के अंतर्गत बता दिया जाता है तो कभी हॉर्टिकल्चर के अंतर्गत, अधिकारियों की आपसी खींचातानी का परिणाम हो रहा कि, आज इस पार्क की गरिमा दाव पर लगी है, पार्क में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, इधर उधर शराब की खाली बोतले लुढ़की पड़ी हुई है, पार्क के चारों तरफ दुर्गंध ही दुर्गंध का माहौल बना हुआ है, इतना ही नहीं यह पार्क इन दिनों शराबियों एवं जुवारियों का अड्डा बन गया है। पार्क की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए समाजसेवी डॉक्टर सुरेंद्र सिंगला ने कहा शहर का इतना खूबसूरत पार्क आज कबाड़ के ढेर में तबदिल होता जा रहा है । 

इस पार्क की शोभा बढ़ने वाले पानी के फ़ुवरे भी काफी लंबे अर्से से बंद पड़े हैं। उन्होंने हैरानगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस पार्क में आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े व्यापारी, उद्योगपति एवं ऑफिसर्स घूमने के लिए आते हैं इसके बावजूद इसकी इतनी दुर्दशा है, पार्क की सफाई व्यवस्था एवं रखरखाव के बारे में कोई आवाज तक नहीं उठते । सब की सेवा ,रब की सेवा के पदाधिकारी,(राष्ट्रीय कवि संगम के उत्तर प्रभारी) डॉक्टर सुरेंद्र सिंगला, संजय जैन,सुनील सिंगला,विनीत जैन, तरसेम सैनी, सोनू ,दिनेश गुप्ता,अनिल , मनमोहन,नरेश शर्मा राकेश बिहारी गुप्ता,शिव कुमार अग्रवाल, राजेश बंसल दीपक बंसल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहर का कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि इतने अच्छे पार्क को, विभागीय अफसर एवं कर्मचारियों ने लापरवाही के चलते, आज इसे कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया है, इतना ही नहीं इस पर के शौचालय की दशा तो और भी दयनीय है, हद तो तब हो गई जब पीने के पानी के नालों में टूटियां तक नहीं हैं, डॉ. सुरेंद्र सिंगला ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पार्क की इस कदर ही दुर्दशा होती रही तो वह दिन दूर नहीं, जब यह पार्क एक डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि यदि प्रशासन के बस में इस पार्क की व्यवस्था बनाए रखना बस की बात नहीं है तो इसकी कमान सब की सेवा रब की सेवा को सौंप दे। शहर के नागरिक होने के नाते वह इस पार्क की, इस कदर दुर्दशा होते नहीं देख सकते।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान