Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

दुनिया

यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी

16 सितंबर, 2026 04:04 PM

रियाद : अमेरिका ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को यमन की सीमा से दूर रहने की नसीहत दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को सऊदी अरब के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी को लेवल-3 यानी ‘यात्रा पर पुनर्विचार’ की श्रेणी में रखा है और यमन से लगी सीमा वाले इलाकों के लिए लेवल-4 यानी ‘यात्रा न करें’ की चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि यमन सीमा क्षेत्र में आतंकवाद का खतरा है और अमेरिकी नागरिकों को किसी भी कारण से इस इलाके की यात्रा नहीं करनी चाहिए। एडवाइजरी के अनुसार, यमन में सक्रिय सशस्त्र समूहों ने सऊदी अरब के सीमावर्ती शहरों और अन्य ठिकानों को ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से निशाना बनाया है। सीमा के नजदीक रहने वाले लोगों के लिए खतरा अधिक बताया गया है। अमेरिका ने सऊदी अरब की अपनी व्यापक यात्रा एडवाइजरी में ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों, सशस्त्र संघर्ष, आतंकवाद, देश छोड़ने पर प्रतिबंध और सोशल मीडिया से जुड़े स्थानीय कानूनों को प्रमुख जोखिमों के रूप में गिनाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, ईरान की ओर से सऊदी अरब में शहरों, बुनियादी ढांचे, हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों, राजनयिक प्रतिष्ठानों और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए हैं।


एडवाइजरी में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब पर फिर हमले करने की धमकियों का भी उल्लेख किया गया है। अमेरिका ने कहा है कि इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन और मिसाइलों का मलबा भी खतरा पैदा कर सकता है। ऊर्जा ढांचे और सैन्य ठिकानों के आसपास रहने या काम करने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए जोखिम विशेष रूप से अधिक हो सकता है।
अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के लिए भी अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्हें यमन सीमा से 20 मील के दायरे में जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा कातिफ की गैर-जरूरी यात्रा पर रोक है, जबकि जिजान, असीर, नजरान और कातिफ प्रांतों की यात्रा के लिए विशेष अनुमति जरूरी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में सुरक्षा जोखिमों के कारण अमेरिकी सरकार की आपातकालीन सहायता देने की क्षमता सीमित है।


यूएस एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब सऊदी अरब में सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं। रॉयटर्स के अनुसार, सऊदी अरब ने हाल के दिनों में मक्का और जेद्दा समेत कई इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं। 15 सितंबर को सऊदी वायु रक्षा ने मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को रोककर नष्ट करने की जानकारी दी थी।
अमेरिका ने अपने नागरिकों को सऊदी अरब में स्थानीय कानूनों का पालन करने को भी कहा है। एडवाइजरी के अनुसार, सोशल मीडिया पर सरकार, उसके नेताओं या नीतियों की आलोचना करने वाली पोस्ट, री-पोस्ट या लाइक करने पर भी कार्रवाई हो सकती है।


इसके अलावा, अमेरिकी नागरिकों को देश से बाहर निकलने पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों के जोखिम के बारे में भी आगाह किया गया है। विभाग के मुताबिक, आपराधिक या दीवानी मामलों, पारिवारिक विवादों, वित्तीय मामलों और अन्य कानूनी विवादों के कारण कुछ लोगों पर एग्जिट बैन लगाया जा सकता है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब के लिए लेवल-3 ‘रीकंसिडर ट्रैवल’ बरकरार रखा है, जबकि यमन सीमा क्षेत्र को लेवल-4 ‘डू नॉट ट्रैवल’ में रखा गया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: नाइजेल क्लार्क

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: नाइजेल क्लार्क

जापान : पीएम ताकाइची ने किया पार्टी नेतृत्व में फेरबदल, ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार

जापान : पीएम ताकाइची ने किया पार्टी नेतृत्व में फेरबदल, ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार

लाल सागर के रास्ते वैश्विक व्यापार पर खतरा, UNSC में हूती गतिविधियों पर चर्चा

लाल सागर के रास्ते वैश्विक व्यापार पर खतरा, UNSC में हूती गतिविधियों पर चर्चा

ईरान युद्ध से अमेरिकी खजाने पर 38 अरब डॉलर का बोझ, महंगाई भी बढ़ी: CBO

ईरान युद्ध से अमेरिकी खजाने पर 38 अरब डॉलर का बोझ, महंगाई भी बढ़ी: CBO

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना जारी रखेगा इजरायल: नेतन्याहू

आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना जारी रखेगा इजरायल: नेतन्याहू

ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत, ब्रिक्स को विकास का मंच बनाने की कोशिश: प्रोफेसर स्वर्ण सिंह

ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत, ब्रिक्स को विकास का मंच बनाने की कोशिश: प्रोफेसर स्वर्ण सिंह

क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया

क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों की बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों की बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति