Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

मैराडोना के मशहूर गोल वाली फुटबॉल 20 करोड़ में नीलाम:36 साल पहले किया था हैंड ऑफ गॉड गोल

17 नवंबर, 2022 06:13 PM

फुटबॉल जगत का सबसे चर्चित गोल...हैंड ऑफ गॉड। जिस फुटबॉल से यह गोल किया गया, वो बुधवार को 20 करोड़ रुपए में नीलाम हुई।

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डियागो मैराडोना ने 1986 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में यह गोल किया था। फुटबॉल में ये गोल मशहूर तो है ही, कंट्रोवर्शियल भी उतना है।

फुटबॉल से पहले वो जर्सी भी नीलाम हो चुकी है, जिसे गोल करते वक्त मैराडोना ने पहना था। 6 महीने पहले हुई इस नीलामी में जर्सी 75 करोड़ में बिकी थी। 2 साल पहले डिएगो मैराडोना की 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

हैंड ऑफ गॉड गोल वाली फुटबॉल को जान लीजिए
1986 क्वार्टर फाइनल में जो फुटबॉल 2.4 लाख डॉलर में बिकी है, उसका नाम एजटेका है। एडीडास की सफेद रंग की यह फुटबॉल ट्यूनीशिया के रेफरी अली बिन नासेर के पास थी। नासेर ही उस मैच में रेफरी थे। इस बॉल को ग्रेट ब्रिटेन के ग्राहम बड ऑक्शन में नीलाम किया गया।

बिन ने नीलामी से पहले कहा था- 'दुनिया के साथ इस गेंद को साझा करने का यह सही समय है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इसका खरीदार इसे सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए रखेगा।'

कैसे हुआ था हैंड ऑफ गॉड गोल
22 जून को इंग्लैंड-अर्जेंटीना के बीच 1986 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। माराडोना ने उछलकर गेंद को गोल पोस्ट में डालने की कोशिश की। वे गेंद को अपने सिर से मारना चाहते थे, लेकिन बॉल उनके सिर की बजाय हाथ से लगी और गोलकीपर पीटर शिल्टन को छकाते हुए नेट में जा लगी।

इस हैंड बॉल को रेफरी नासेर देख नहीं पाए और गोल करार दिया। इस तरह अर्जेंटीना को मैच में 1-0 की बढ़त मिल गई। अर्जेंटीना ने मैच 2-1 से जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

क्यों खास था हैंड ऑफ गॉड गोल
एक अनोखा गोल...जो हैंडबॉल पर हुआ। यह फुटबॉल इतिहास का इकलौता गोल है, जो हैंड होने के बाद भी दिया गया। रेफरी ने बॉल को हाथ से लगते हुए नहीं देखा था। और उस टाइम पर कोई तकनीक भी नहीं इस्तेमाल की जाती थी, जिससे फैसले को बदला जा सके। इस गोल की बदौलत 1986 में अर्जेंटीना सेमीफाइनल और फिर फाइनल पहुंचा। खिताब भी उठाया। उसके बाद अब तक वो वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत सकता है।

फुटबॉल की दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी नीलामी
यह फुटबॉल आइटम्स की दूसरी सबसे बड़ी नीलामी है। इससे ज्यादा कीमत में 6 माह पहले मैराडोना की जर्सी बिकी थी। उस जर्सी की कीमत 75 करोड़ रुपए थी। आगे देखिए फुटबॉल आइटम्स की बड़ी नीलामी...

  • मैराडोना की हैंड ऑफ गॉड की जर्सी : 75 करोड़
  • हैंड ऑफ गॉड फुटबॉल : 20 करोड़
  • शेफील्ड फुटबॉल क्लब के रूल एंड रजिस्ट्रेशन लॉ : 10 करोड़
  • FA कप 1912 की ट्रॉफी : 7 करोड़
  • जूल्स रिमेट ट्रॉफी रिप्लिका : 2 करोड़

मैराडोना ने वर्ल्ड कप में 8 गोल दागे
डियागो मैराडोना ने वर्ल्ड कप के 21 मुकाबलों में आठ गोल दागे हैं। 1986 वर्ल्ड कप में मैराडोना ने अर्जेंटीना की ओर से 5 गोल दागे थे और इतने ही असिस्ट किए थे।

वर्ल्ड कप के 19 मैचों में 6 गोल ही कर सके हैं मैसी
कतर वर्ल्ड कप खेल रहे अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी ने वर्ल्ड कप के 19 मुकाबलों में 6 गोल दागे हैं। वे क्लब और देश के लिए 750 गोल दाग चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा