Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

मेज़बान ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में इंग्लैंड

17 अगस्त, 2023 09:30 AM

सिडनी: इंग्लैंड ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में बुधवार को मेज़बान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर पहली बार फाइनल का टिकट कटा लिया। स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया पर इंग्लैंड का पहला गोल एला टून ने 36वें मिनट में किया। सैम कर ने 63वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के लिये बराबरी का गोल किया, लेकिन लौरेन हेम्प (71वां मिनट) और एलिसा रूसो (86वां मिनट) ने इंग्लैंड का दूसरा और तीसरा गोल जमाकर मेज़बान टीम का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।

इंग्लैंड अब रविवार को होने वाले फाइनल में स्पेन का सामना करेगा, जबकि तीसरे स्थान के लिये ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला स्वीडन से होगा। पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का सपना लेकर उतरीं दोनों टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत की, हालांकि कुछ देर बाद ही इंग्लैंड ने अपने खिलाड़ियों के मज़बूत समन्वय से मैच पर दबदबा बना लिया। इंग्लैंड ने कई मौकों पर गोल करने का अंदेशा दिया, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस ने विपक्षी टीम को खाता खोलने का मौका नहीं दिया। रूसो ने टून की सहायता से 19वें मिनट में गोलपोस्ट पर एक निशाना भी लगाया लेकिन उनका कोण सही न होने के कारण वह ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर को परेशान नहीं कर सकीं।

इंग्लैंड ने अंतत: 36वें मिनट में बढ़त बनायी जब रूसो ने पेनल्टी बॉक्स में चौकसी दिखाते हुए टून को गेंद पास की। टून ने गेंद को गोलपोस्ट के शीर्ष कोने में खेला और ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर की पकड़ से बचकर इंग्लैंड को शुरुआती बढ़त दिला दी। इंग्लैंड ने पहले हाफ में गेंद पर 67 प्रतिशत कब्ज़ा रखने के अलावा ऑस्ट्रेलिया की प्रतिभाशाली फॉरवर्ड सैम कर को भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया था। दूसरे हाफ में हालांकि कर ने एली कार्पेंटर और हेली रासो के साथ मिलकर मौके बनाना शुरू किये। ऑस्ट्रेलिया के लगातार प्रयासों का नतीजा उसे 63वें मिनट में मिला जब कर ने 30 गज़ की दूरी से सटीक निशाना लगाकर अपनी टीम के लियेे स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

कर के पास चार मिनट बाद एक और गोल जमाने का मौका था, हालांकि इस मौके पर वह इंग्लैंड के डिफेंस को नहीं भेद सकीं। दूसरी ओर, हेम्प ने मिली ब्राइट की लॉन्ग बॉल की सहायता से इंग्लैड का दूसरा गोल जमाकर ऑस्ट्रेलिया को फिर संकट में डाल दिया। मेज़बान टीम ने मुकाबले में वापसी का प्रयास किया लेकिन रूसो ने निर्धारित समय समाप्त होने से सिर्फ चार मिनट पहले इंग्लैंड का तीसरा गोल जमाकर ताबूत में आखिरी कील ठोक दी। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम क्षणों में स्थानापन्न खिलाड़ी मैदान पर उतारकर स्कोर बराबर करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन इंग्लैंड ने अपने सुसंगठित डिफेंस की बदौलत खामोश पड़े स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया में मेज़बान टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इंग्लैंड की लूसी ब्रॉन्ज़ ने जीत के बाद कहा, “यही एक चीज़ है जो मैं हमेशा से चाहती थी, विश्व कप के फ़ाइनल में होना। मुझे विश्वास नहीं हो रहा। हम सभी ने फाइनल में पहुंचने का सपना देखा है, परिवार और दोस्त फाइनल तक हमारे साथ रहे, उन सभी ने हम पर विश्वास किया और हमारा समर्थन करने के लिये यहां सभी का होना अविश्वसनीय है।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ