Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

मेसी ने इंटर मियामी के साथ किया आधिकारिक करार

16 जुलाई, 2023 05:11 PM

वाशिंगटनअर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले लियोनल मेसी ने इंटर मियामी क्लब के साथ आधिकारिक करार कर लिया है।
क्लब की नंबर 10 शर्ट पहने हुए 36 वर्षीय महान खिलाड़ी का एक वीडियो शनिवार को इंटर के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। क्लब ने बाद में इसकी पुष्टि की कि दिसंबर 2025 तक मेसी इंटर मियामी क्लब के लिए ही खेलेंगे।
मेसी ने कहा, “ मैं इंटर मियामी और संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने करियर का अगला कदम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह एक शानदार अवसर है और हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफर को जारी रखेंगे। विचार यह है कि हमने जो उद्देश्य निर्धारित किए हैं उन्हें हासिल करने के लिए मिलकर काम करें। मैं यहां अपनी नई टीम में खेलने के लिए बहुत उत्सुक हूं। ”
पूर्व बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन स्टार 21 जुलाई को मैक्सिको के क्रूज़ अज़ुल के खिलाफ लीग कप मैच में इंटर मियामी के लिए पदार्पण करेंगे। जून में मेसी ने घोषणा की कि वह फ्लोरिडा संगठन में शामिल होने के लिए पीएसजी छोड़ रहे हैं, जिसका आंशिक स्वामित्व इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम के पास है।
फॉरवर्ड ने तब से कहा है कि वह अपने करियर के आखिरी चरण का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं, उन्होंने पिछले दिसंबर में कतर में अर्जेंटीना के लिए फीफा विश्व कप जीतने का अपना अंतिम लक्ष्य हासिल कर लिया है।
एमएलएस कमिश्नर डॉन गार्बर ने कहा, ” हमें बहुत खुशी है कि दुनिया के महानतम खिलाड़ी ने इंटर मियामी और मेजर लीग सॉकर को चुना। उनका निर्णय हमारी लीग और उत्तरी अमेरिका में हमारे खेल के पीछे की गति और ऊर्जा का प्रमाण है।”
मेसी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे उम्दा फुटबाल खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक दो बार विश्व कप गोल्डन बॉल विजेता, तीन बार यूईएफए पुरुष खिलाड़ी ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल