Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

मेसी और पुटेलस फीफा पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये

28 फ़रवरी, 2023 06:56 PM

पेरिस: विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाड़ कर फीफा (फुटबॉल संघों का अंतरराष्ट्रीय महासंघ) सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (2022) का पुरस्कार अपने नाम किया। महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। कतर में एम्बाप्पे की टीम फ्रांस के खिलाफ रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मेसी ने सोमवार रात को आयोजित कार्यक्रम में पिछले 14 साल में सातवीं बार फीफा पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने अपने रिकॉर्ड पांचवें प्रयास में विश्व कप का खिताब जीता था।

फीफा के 211 सदस्य देशों के कोच और कप्तान के साथ चुने पत्रकारों और प्रशंसकों की समिति ने इन तीन खिलाड़ियों की अंतिम सूची को चुना था। फीफा पुरस्कार के मतदान में मेसी को 52 अंक, विश्व कप के गोल्डन बॉल विजेता एम्बाप्पे को 44 और बेंजेमा को 34 अंक मिले। पिछले दो साल में फीफा पुरस्कार जीतने वाले रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस साल के पुरस्कार के लिए 14 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची में जगह नहीं मिली थी। मेसी ने इसके साथ ही 16वीं बार पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह बनाकर रोनाल्डो के साथ साझा किए गए रिकॉर्ड को तोड़ा दिया। इस टीम में बेल्जियम के थिबाउट कोर्टोइस, मोरक्को के अशरफ हकीमी, पुर्तगाल के जोआओ कैंसेलो, नीदरलैंड के वर्जिल वैन डिज्क, बेल्जियम के केविन डी ब्रुइन, क्रोएशिया के लुका मोड्रिच, ब्राजील के कासेमीरो, नॉर्वे के एर्लिंग हालांड और फ्रांस के एम्बाप्पे तथा बेंजेमा शामिल है। पुटेलस ने अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन और इंग्लैंड की बेथ मीड को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा