Monday, September 28, 2026
BREAKING
• चुंबक में महिलाएं सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स नहीं हैं : संदीपा धर • कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी • एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, ईशा ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर • एशियन गेम्स 2026: लवलीना ने बॉक्सिंग में पक्का किया एक और मेडल, क्वार्टर फाइनल में सियोंग को हराया • एमएलएस: मेसी का गोल भी नहीं टाल सका इंटर मियामी की हार, कोलंबस क्रू ने 2-1 से दर्ज की जीत • बैंक हड़ताल टलने से ग्राहकों को राहत, सरकारी बैंकों में कामकाज सामान्य • प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी • अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के चार पुरुषार्थों का आधार: पीएम मोदी • ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज, छठे दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और सातवें दिन परमाणु वार्ता बहाल करने की बात • अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक लेख

दुनिया

मेक्सिको और अमेरिका में तूफान ‘पोलो’ का असर, बहुत तेज हवाएं, भारी बारिश और ऊंची लहरें आने का खतरा

28 सितंबर, 2026 01:11 PM

मेक्सिको और अमेरिका के अधिकारियों ने लोगों से तूफान ‘पोलो’ को देखते हुए अपनी आपात तैयारियां जल्द पूरी करने को कहा है। यह शक्तिशाली तूफान उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको की ओर बढ़ रहा है और तटीय इलाकों में बहुत तेज हवाएं, भारी बारिश और ऊंची लहरें आने का खतरा है।

रविवार को ‘पोलो’ कमजोर होकर सैफिर-सिम्पसन स्केल पर कैटेगरी-3 का तूफान बन गया, लेकिन यह अब भी खतरनाक बना हुआ है। मेक्सिको की मौसम सेवा के मुताबिक, तूफान सोमवार दोपहर जमीन से टकरा सकता है।

दोपहर के समय तूफान काबो सैन लुकास से करीब 425 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और बाजा कैलिफोर्निया सुर के काबो सैन लजारो से करीब 460 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। तूफान के साथ लगातार चलने वाली हवाओं की अधिकतम रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि हवा के झोंके 240 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रहे थे। ‘पोलो’ करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था।

मेक्सिको की नेशनल सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेशन ने बाजा कैलिफोर्निया सुर, सोनोरा और सिनालोआ के लोगों से तूफान के संभावित असर को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने को कहा है। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर ने भी बाजा कैलिफोर्निया सुर के लोगों से अपनी और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज करने को कहा है। बाजा कैलिफोर्निया सुर के उत्तरी और मध्य हिस्सों में 25 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

अधिकारियों के मुताबिक, तटीय इलाकों में तीन से पांच मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तूफान के सबसे ताकतवर हिस्से से दूर कुछ इलाकों में लगातार चलने वाली हवाओं की रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि हवा के झोंके 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मेक्सिको के अधिकारियों ने पुंटा एब्रियोजोस से सांता फे तक हरिकेन चेतावनी जारी की है। लोरेटो से सांता रोसालिया तक भी तूफान को लेकर अतिरिक्त सावधानियां लागू की गई हैं। वहीं, पुंटा एब्रियोजोस से पुंटा यूजीनिया तक के इलाके में हरिकेन और ट्रॉपिकल स्टॉर्म से जुड़ी चेतावनियां जारी हैं।

अधिकारी लोरेटो से सैन इवारिस्टो और सांता रोसालिया से सैन जुआन बॉतिस्ता तक तटीय इलाके पर नजर रख रहे हैं, जहां हरिकेन या ट्रॉपिकल स्टॉर्म जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। सोनोरा के समुद्री तट पर हुताबाम्पिटो से बाहिया कीनो तक ‘हरिकेन वॉच’ लागू है। वहीं, हुताबाम्पिटो से सिनालोआ के टोपोलोबाम्पो तक ट्रॉपिकल स्टॉर्म को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है। समुद्र में हालात खराब होने के कारण मेक्सिको की नौसेना ने कई राज्यों में बंदरगाह बंद कर दिए हैं।

सिविल प्रोटेक्शन अधिकारियों ने लोगों से समुद्र तटों, चट्टानी इलाकों, ब्रेकवॉटर और ऊंची लहरों की चपेट में आने वाली दूसरी जगहों से दूर रहने को कहा है। लोगों को नालों, नदियों या पानी से भरे इलाकों को पार न करने की सलाह भी दी गई है, क्योंकि वहां पानी का बहाव अचानक बहुत तेज हो सकता है। अधिकारियों ने लोगों से घरों और आसपास मौजूद ऐसी चीजों को भी सुरक्षित करने को कहा है, जो तेज हवा में गिर सकती हैं या उड़ सकती हैं। परिवारों को अपने नजदीकी अस्थायी राहत केंद्र और सुरक्षित बाहर निकलने के रास्तों की जानकारी पहले से रखने को कहा गया है।

मौसम और तूफान से जुड़ी जानकारी के लिए लोगों को केवल आधिकारिक मौसम और सिविल प्रोटेक्शन एजेंसियों की जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है। मेक्सिको की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने कहा कि वह ज्यादा खतरे वाले इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है, ताकि जरूरतों का पहले से अंदाजा लगाया जा सके, संसाधनों के बीच तालमेल बनाया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मेक्सिको का प्रशांत तट पूर्वी प्रशांत हरिकेन सीजन के दौरान अक्सर ट्रॉपिकल स्टॉर्म और हरिकेन की चपेट में आता है। बाजा कैलिफोर्निया सुर में कई बड़े पर्यटन केंद्र और आबादी वाले इलाके हैं। यहां भारी बारिश और समुद्र का पानी तेजी से तट की ओर बढ़ने की वजह से सड़कें, बंदरगाह और दूसरी जरूरी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज, छठे दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और सातवें दिन परमाणु वार्ता बहाल करने की बात

ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज, छठे दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और सातवें दिन परमाणु वार्ता बहाल करने की बात

युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार देने पर UNGA में जोर, AI को लेकर चिंता

युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार देने पर UNGA में जोर, AI को लेकर चिंता

SpaceX की Starship 14वीं परीक्षण उड़ान के लिए तैयार, नए मिशन पर दुनिया की नजर

SpaceX की Starship 14वीं परीक्षण उड़ान के लिए तैयार, नए मिशन पर दुनिया की नजर

बिल गेट्स बोले- AI के गलत इस्तेमाल से हो सकती है बड़े पैमाने पर तबाही

बिल गेट्स बोले- AI के गलत इस्तेमाल से हो सकती है बड़े पैमाने पर तबाही

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने UNSC में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने UNSC में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया

फॉर्म-47 से पत्रकार के सवाल तक: यूएन में भारत को धमकी देकर घिरे शहबाज, सवाल आया तो चुपचाप निकल गए

फॉर्म-47 से पत्रकार के सवाल तक: यूएन में भारत को धमकी देकर घिरे शहबाज, सवाल आया तो चुपचाप निकल गए

शी चिनफिंग और फंग लियुआन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी के साथ 'चाय पर चर्चा' की

शी चिनफिंग और फंग लियुआन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी के साथ 'चाय पर चर्चा' की

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारत और चीन के साथ ‘Himalayan Climate Resilience Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव रखा

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारत और चीन के साथ ‘Himalayan Climate Resilience Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव रखा

ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए यूरोप में सब्सिडी और टैक्स कटौती

ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए यूरोप में सब्सिडी और टैक्स कटौती

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के साथ संबंध बेहतरीन : नेपाल के विदेश मंत्री

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के साथ संबंध बेहतरीन : नेपाल के विदेश मंत्री