Thursday, September 10, 2026
BREAKING
सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’ ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए

10 सितंबर, 2026 07:47 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट घोषणा में प्रोत्साहनों के वितरण में पारदर्शिता, और समयबद्धता के तहत, एमएसएमई निदेशालय और उद्योग एवं वाणिज्य निदेशालय की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 670 लाभार्थियों को कुल 311 करोड़ 25 लाख रुपए की पहली प्रोत्साहन राशि ई-कुबेर (कोषागार) के माध्यम से जारी की।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की थी कि इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर आवेदन जमा करने और आवश्यक जांच पूरी होने के बाद पात्र प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत 7 कार्य दिवसों के भीतर अग्रिम रूप से जारी किया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत पात्र प्रोत्साहन राशि आवेदन की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद 45 कार्य दिवसों के भीतर जारी की जाएगी। इस प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य सरकार प्रोत्साहनों के समयबद्ध वितरण, उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने और हरियाणा में एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रोत्साहनों का समय पर जारी होना उद्यमों के लिए महत्वपूर्ण है। हरियाणा की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार सृजित करने और प्रदेश के लोगों के लिए अवसर पैदा करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), मेगा एवं बड़े उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

आज जारी की गई प्रोत्साहन राशि में एमएसएमई विभाग की हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति (HEEP) के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड़ रुपये, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और रिटेल नीति (LWR) के तहत 4 लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये, जबकि उद्योग निदेशालय की हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति (HEEP) के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।

इसके अलावा, प्लग एंड प्ले योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 24.53 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। वहीं, आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति के तहत 98 लाभार्थियों को 65.18 करोड़ रुपये, प्रोग्राम टू एक्सलरेट डेवलपमेंट फॉर एमएसएमई एडवांसमेंट (PADMA) के तहत 2 लाभार्थियों को 20.54 करोड़ रुपये और एमएसई क्लस्टर विकास कार्यक्रम (MSE CDP) के तहत एक क्लस्टर विकास के लिए 2.11 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।

उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेशभर के उद्यमों के लिए विभिन्न योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है, जिसमें प्रोत्साहनों के समयबद्ध वितरण, पारदर्शी प्रक्रिया और पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभाग पूरे हरियाणा में उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), मेगा एवं बड़े उद्योगों को सहयोग प्रदान करने तथा विभिन्न नीतियों के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता

हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज

हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज

काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’

काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’

ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार

ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार

करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह

करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की मुख्यमंत्री सैनी से मुलाकात, संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर की विस्तार से चर्चा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की मुख्यमंत्री सैनी से मुलाकात, संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर की विस्तार से चर्चा

हरियाणा के उद्योगों को बड़ी राहत, CM सैनी ने 670 लाभार्थियों को जारी की 311 करोड़ की इंसेंटिव राशि, निभाया बजट का वादा

हरियाणा के उद्योगों को बड़ी राहत, CM सैनी ने 670 लाभार्थियों को जारी की 311 करोड़ की इंसेंटिव राशि, निभाया बजट का वादा

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह