Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट 2006: हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सभी 12 आरोपियों को नोटिस जारी

24 जुलाई, 2025 07:23 PM

2006 के मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाकों के 12 आरोपियों को बरी करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के हालिया फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रोक लगा दी है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय को मिसाल नहीं माना जाएगा। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को सुनाया था बरी करने का फैसला
21 जुलाई 2024, सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट की विशेष पीठ — जिसमें जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस श्याम चांडक शामिल थे — ने 2006 के मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट मामले में सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष मामले को साबित करने में पूरी तरह विफल रहा और यह मानना कठिन है कि इन आरोपियों ने ही इस आतंकी हमले को अंजाम दिया।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। एटीएस ने जांच के दौरान कहा था कि सभी आरोपी स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़े थे और उन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी।

2006 में हुए धमाकों ने देश को दहला दिया था
11 जुलाई 2006 को मुंबई की पश्चिमी रेलवे लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों को निशाना बनाकर सिर्फ नौ मिनट में सात सीरियल ब्लास्ट किए गए थे। ये धमाके शाम 6:24 से 6:35 बजे के बीच हुए। धमाकों में 180 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि 824 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

धमाके मुख्य रूप से लोकल ट्रेनों के फर्स्ट क्लास डिब्बों में किए गए थे। ये धमाके मुंबई के इन स्टेशनों के पास हुए:

1. बांद्रा

2. खार

3. माहिम

4. माटुंगा

5. जोगेश्वरी

6. बोरीवली

7. मीरा-भायंदर

2015 में सुनाई गई थी सजा, अब सभी बरी
घटना के बाद एटीएस ने कुल 30 लोगों को आरोपी बनाया, लेकिन कोर्ट में सिर्फ 12 की पहचान की जा सकी। 9 साल तक मामला चलने के बाद, 2015 में स्पेशल मकोका कोर्ट ने 5 आरोपियों को फांसी और 7 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। फैसले को सभी आरोपियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिस पर 19 साल बाद अब निर्णय आया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नागपुर की केंद्रीय जेल से दो आरोपियों को रिहा कर दिया गया था। एहतेशाम सिद्दीकी, जिसे निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। दूसरा मोहम्मद अली, जिसे उम्रकैद मिली थी। हालांकि, नवीद खान को जेल से रिहा नहीं किया गया क्योंकि उस पर हत्या की कोशिश का एक और मामला लंबित है।

सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई से तय होगी दिशा
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाए जाने के बाद अब सभी की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं। यह मामला न केवल आतंकवाद से जुड़ी न्यायिक प्रक्रिया, बल्कि जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता और साक्ष्य प्रणाली की पारदर्शिता पर भी बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन