Thursday, June 26, 2025
BREAKING
जौहरी एसोसिएशन के नवरत्न लर्निंग प्रोग्राम-2025 में गुलाब चंद कटारिया ने प्रदान किए प्रमाण पत्र अकाली नेता बिक्रम मजीठिया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड पंजाब: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, शुरू हुआ नया Project... पंजाब के स्कूलों में 1 August से लगेंगी ये Classes, पढ़ें नई Update पंजाब के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला मजीठिया पर कार्रवाई के बाद CM मान की बड़ी चेतावनी, LIVE होकर किया बड़ा ऐलान पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बीच नए Order! अब 10 जुलाई से... हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानिए अपडेट Himachal: सीएम सुक्खू बाेले-हरियाणा बीबीएमबी एरियर चुकाने का शपथ पत्र देगा, तभी बनेगा किशाऊ बांध हिमाचल में हुई तबाही पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- मिलकर करना होगा इस आपदा का सामना

हरियाणा

मासूम युवांश की मदद के लिए आगे आए सिंगर मासूम शर्मा, सोशल मीडिया पर जारी की वीडियो

26 जून, 2025 04:59 PM

हरियाणा में हिसार के 8 महीने के मासूम युवांश दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है। यह बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 यानि SMA है। जिसका इलाज करने के लिए ₹14.50 करोड़ का इंजेक्शन लगाया जाता है। यह इंजेक्शन स्विट्जरलैंड में जेनेवा से मिलता है। युवांश के पिता हरियाणा पुलिस के कॉन्स्टेबल हैं। उनके बेटे को बचाने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। अब हरियाणवी सिंगर भी आगे आए हैं। सिंगर मासूम शर्मा व हैरी लाठर ने स्वयं भी मदद का आश्वासन दिया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सभी को मदद करने के लिए कहा है।


युवांश के पिता राजेश ने बताया कि 22 मई को वह पीजीआई में डॉ. रेणु सुथार के पास गए। डॉ. रेणु ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में न्यूरांस बनते हैं। इन न्यूरांस से ही सेल बनते हैं, जो शरीर की ग्रोथ करते हैं। SMA बीमारी होने पर न्यूरांस नहीं बनते हैं। न्यूरांस नहीं बनने पर शरीर ग्रोथ नहीं करता है। शरीर सूख जाता है।


दो साल की उम्र तक इंजेक्शन लगवाना जरूरी : हिसार के आधार हॉस्पिटल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता जैन बताती हैं कि यह ₹14.50 करोड़ रुपए वाला इंजेक्शन 2 साल की उम्र तक लगवाना जरूरी है। हर रोज बीमारी बढ़ती है। इसलिए तत्काल इंजेक्शन लगवाना जरूरी है। इंजेक्शन आने के बाद दो से तीन महीने तक ट्रीटमेंट चलता रहेगा।


युवांश का जीवन बचाने के लिए इम्पैक्ट गुरु फंड राइजिंग ग्रुप की ओर से फंड इकट्ठा किया जा रहा है। इसमें पुलिस कर्मचारियों और आम जन सहयोग कर रहे हैं। तीन में 27 लाख रुपए इकट्ठा हो चुके हैं। आदमपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने सीएम नायब सैनी को लेटर लिखकर युवांश के इलाज में मदद करने की मांग की है। वहीं, कैथल की एसपी आस्था मोदी ने लेटर जारी कर सभी पुलिस कर्मचारियों से सहानुभूतिपूर्वक एक दिन का वेतन युवांश की मदद के लिए देने का आग्रह किया है। राजेश ने मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सैनी, एक्टर सलमान खान, टाटा फाउंडेशन को भी ट्वीट किया है। एक्टर सोनू सूद, ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल विज, सांसद नवीन जिंदल, उद्योगपति गौतम अडाणी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से भी मदद की गुहार लगाई है। इसके अलावा राजेश ने मांग की है कि यह जेनेटिक टेस्ट सरकार को अनिवार्य करना चाहिए, ताकि समय रहते पता चल जाए। बच्चा कंसीव होने के समय पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है। सरकार को सरकारी स्तर पर भी इंजेक्शन फ्री लगवाने का प्रावधान करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

इस Expressway पर चलाई धीमी गति से गाड़ी, तो होगी कार्रवाई... जानिए क्या है वजह

इस Expressway पर चलाई धीमी गति से गाड़ी, तो होगी कार्रवाई... जानिए क्या है वजह

यमुनानगर में बाढ़ की चपेट में आए 30 गांव, मिनटों का सफर घंटों में तय करने को मजबूर ग्रामीण

यमुनानगर में बाढ़ की चपेट में आए 30 गांव, मिनटों का सफर घंटों में तय करने को मजबूर ग्रामीण

Lado Laxmi Yojana की राशि को लेकर CM सैनी का बड़ा ऐलान, बताया कब महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे

Lado Laxmi Yojana की राशि को लेकर CM सैनी का बड़ा ऐलान, बताया कब महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे

Haryana में बढ़ते क्राइम पर कृष्ण पवार का बड़ा बयान, बोले- भूपेंद्र हुड्डा सरकार में क्राइम दर अधिक थी, नायाब सरकार में नियंत्रण

Haryana में बढ़ते क्राइम पर कृष्ण पवार का बड़ा बयान, बोले- भूपेंद्र हुड्डा सरकार में क्राइम दर अधिक थी, नायाब सरकार में नियंत्रण

हरियाणा में बिजली चार गुना महंगी होने से उद्योगों का होगा पलायन:सांसद सैैलजा

हरियाणा में बिजली चार गुना महंगी होने से उद्योगों का होगा पलायन:सांसद सैैलजा

जेजेपी छोड़ इनेलो में शामिल हुए जगतार सिंह चोरमारखेड़ा

जेजेपी छोड़ इनेलो में शामिल हुए जगतार सिंह चोरमारखेड़ा

सरला सिंह ढिल्लों हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

सरला सिंह ढिल्लों हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

श्री श्याम बगीची धाम में भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन

श्री श्याम बगीची धाम में भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन

कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपा कृष्णा फौगाट को महिला जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र

कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपा कृष्णा फौगाट को महिला जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र

कैंप में 140 मरीजों की जांच, 12 आप्रेशन के लिए चयनित

कैंप में 140 मरीजों की जांच, 12 आप्रेशन के लिए चयनित