Thursday, July 23, 2026
BREAKING
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. असीम कुमार घोष राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

पंजाब

मान सरकार द्वारा डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्रों को अपडेट करने की समय-सीमा में वृद्धि को मंजूरी: हरजोत सिंह बैंस

23 जुलाई, 2026 07:09 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिफाइड स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्र अपडेट करने की समय-सीमा में वृद्धि को मंजूरी दी है। इस कदम का उद्देश्य डिजिटल पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि दस्तावेज़ों से संबंधित देरी के कारण किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश लेने में कोई कठिनाई न हो।

इस राहत की घोषणा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों, जिनके पास डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्र नहीं है, को दस्तावेज़ प्राप्त करने और इसे पोर्टल पर अपडेट करने के लिए 30 अक्टूबर, 2026 तक का समय दिया गया है। इसी प्रकार, 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुधार और इसे अपडेट करने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र तक का समय दिया गया है।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की स्कूली शिक्षा में डिजिटल सुधार लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत किसी भी विद्यार्थी को अधिकारिक कार्यवाही के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स. बैंस ने कहा, "हमारी सरकार यूनिफाइड स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से एक कागज रहित, पारदर्शी और कुशल शिक्षा प्रणाली की शुरुआत के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हालाँकि, हम विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से पूरी तरह परिचित हैं। यह समय-सीमा में वृद्धि हमारी व्यापक सोच का प्रमाण है। हम अपनी प्रक्रियाओं को आधुनिक बना रहे हैं, लेकिन हम प्रक्रिया से जुड़ी बाधाओं को बच्चों की शिक्षा में रुकावट नहीं बनने देंगे।"

शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूल प्रमुखों को अभिभावकों के साथ समन्वय करने के अलावा यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुचारू रूप से पूरी की जाए। यह निर्णय पंजाब सरकार की व्यापक दृष्टि का हिस्सा है, जिसके तहत विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए गवर्नेंस को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन

सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश

पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी

पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी

खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब

खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब

मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए; जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए; जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

फर्जी सीएलयू घोटाले में ईडी का एक्शन, अजय सहगल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस

फर्जी सीएलयू घोटाले में ईडी का एक्शन, अजय सहगल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस