Thursday, July 23, 2026
BREAKING
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. असीम कुमार घोष राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

हरियाणा

दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. असीम कुमार घोष

23 जुलाई, 2026 07:39 PM

केंद्रीय आयुष तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज यहां लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के बीच हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं तथा आयुष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रेवाड़ी में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इस परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को इसकी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

बैठक के दौरान उन्होंने पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन ओपीडी के माध्यम से मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संस्थान का विधिवत उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को हरियाणा सहित देशभर में आयुष चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दूरदराज एवं वंचित क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं एवं वंचित लोगों सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को समान, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना तथा चिकित्सा सेवाओं का निरंतर सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार - प्रतापराव जाधव
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने राज्यपाल को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समग्र एवं समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष चिकित्सा पद्धति को भी समान रूप से प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी स्वास्थ्य अवसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है तथा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब एवं वंचित लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ एडवोकेट मनोज बख्शी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी

बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी

राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम

राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम

जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला

जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला

एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा

एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा

प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा

संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा

संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त

संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त

राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

हरियाणा : IDFC बैंक के ₹504 करोड़ के घोटाले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, चंडीगढ़ और लुधियाना में 5 ठिकानों पर कार्रवाई

हरियाणा : IDFC बैंक के ₹504 करोड़ के घोटाले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, चंडीगढ़ और लुधियाना में 5 ठिकानों पर कार्रवाई