Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

महिलाओं को 1000 रुपए देने को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पढ़ें...

03 नवंबर, 2025 06:29 PM

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन से रोड शो की शुरुआत की, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने आप उम्मीदवार हरमीत सिंह सिद्धू के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। इस मौके पर हरमीत सिंह सहित कई आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 11 नवंबर को अपने बच्चों के भविष्य के लिए झाड़ू को वोट दें, ताकि तरनतारन को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सभी वादों पर काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार 5 सालों के भीतर सभी वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को 1000 रुपये देने की बारी है और अगले बजट में 1000 रुपए की योजना पास की जाएगी। उन्होंने कहा, सरकार ने जो गारंटियां दी थीं, अब सभी गारंटियां पूरी की जाएंगी।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों के बिजली बिल माफ किए, युवाओं को नौकरियां दीं और स्कूलों की व्यवस्था बेहतर की। उन्होंने कहा कि यह इलाका पहले कई मुश्किल दौर से गुज़रा है, अब समय है विकास की ओर बढ़ने का। मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर किसी घर के एक बच्चे को नौकरी मिल जाती है, तो पूरे घर का माहौल बदल जाता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर को झाड़ू को वोट दें और क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे ले जाएं। भगवंत मान ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुख मंत्री हूं—आपके सुख-दुख में साझेदारी निभाने आया हूं।” उन्होंने कहा कि किसानों और आम घरों की परेशानियों को वे बखूबी समझते हैं और सरकार का फर्ज है कि लोगों की मुश्किलें सुने। गौरतलब है कि तरनतारन उपचुनाव 11 नवंबर को होगा और इसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन