Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी • नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज • गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज • संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह • महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा • ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर • अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह • महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

हरियाणा

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

08 अक्टूबर, 2026 07:58 PM

रेवाड़ी : महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने 5 अत्याधुनिक पिंक राइडर्स को शहर में तैनात किया है। वीरवार को लघु सचिवालय परिसर से सहायक पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल, IPS ने इन पांच स्कूटी राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, पिंक राइडर्स की टीम शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त करेगी। स्कूटी होने के कारण यह टीम तंग गलियों और संकरे रास्तों में भी आसानी से पहुंच सकेगी। पिंक राइडर्स को बॉडी कैमरा और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस किया गया है।

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस की मौजूदगी को ऐसे स्थानों पर बढ़ाना है, जहां महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि पिंक राइडर्स स्थानीय पुलिस और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के साथ समन्वय कर काम करेंगी। किसी आपात स्थिति या शिकायत की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं या छात्राओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी अथवा किसी तरह की अभद्रता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाले समय में पिंक राइडर्स की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी पीएसआई सरिता, शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एएसपी ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर बिना झिझक डायल 112 पर सूचना दें। रेवाड़ी पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज

गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज

गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज

संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा

संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह

महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा

महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा

ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर

ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी