Sunday, June 28, 2026
BREAKING
'मिर्जापुर' की शूटिंग के दौरान हुई थीं ऐसी-ऐसी घटनाएं, विक्रांत बोले- काश उन्होंने मुझे मारा नहीं होता असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है लखनऊ में 50 और कोचिंग-लाइब्रेरी सील, कार्यशाला में संचालकों-पुलिस में तीखी नोकझोंक यूपी के दो जिलों में ताबड़तोड़ हाफ एनकाउंटर, नाबालिगों से रेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

हरियाणा

महाविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी कर रहा सुदृढ़ : डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा

26 अप्रैल, 2026 06:57 PM

भिवानी : आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ ‘सखी संगम’ एलुमनी मीट आयोजन न होकर हृदयतल को छुकर आजीवन याद रहने वाला अनुभव बन गया। विभिन्न सत्रों में सुव्यवस्थित रूप से संचालित देर रात तक चले हर सत्र ने अपनी अलग छाप छोड़ी। जिस शानदार अंदाज में इस आयोजन की शुरुआत हुई थी, उसी भव्यता और गरिमा के साथ उसका समापन भी किया गया। सुबह से शुरू हुआ उत्साह, उमंग और ऊर्जा का सिलसिला पूरे दिन निरंतर बना रहा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संवाद सत्रों व सम्मान समारोह के माध्यम से यह आयोजन लगातार नई ऊंचाइयों को छूता रहा। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, कार्यक्रम की रंगत और भी निखरती गई और रात तक पहुंचते-पहुंचते यह उत्साह अपने चरम पर नजर आया। भव्य समापन के साथ यह आयोजन न केवल यादगार बना, बल्कि सभी के मन में लंबे समय तक बनी रहने वाली मधुर स्मृतियां भी छोड़ गया। एलुमनी मीट के समापन समारोह में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा एवं लोहारू के विधायक राजबीर फरटिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि आदर्श महिला महाविद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, बल्कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को अपने महाविद्यालय एवं अध्यापकों प्रति हमेशा कर्तव्यबोध के रूप में संजोकर रखते हैं।


वहीं लोहारू के विधायक राजबीर फरटिया ने अपने संबोधन में कहा कि आदर्श महिला महाविद्यालय ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि इस एलुमनी मीट के माध्यम से पूर्व छात्राओं की उपलब्धियों को साझा करना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ गुरू-शिष्यों के एक-दुसरे के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल, एलुमनी एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रेणु, महासचिव डॉ. मोहिनी, डॉ. रश्मि बजाज, बबीता चौधरी, इंदु शर्मा, डॉ. माया यादव, नेहा, प्रियंका जानागल, किरण नेगी, आंचल, ममता चौधरी, सुचिता सोनी, वैशाली, तान्या, तमन्ना गुप्ता, डॉ. रचना कौशिक, वंदना, सीमा सहित समस्त टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में तत्परता से कार्य किया।


झलकिया:-
- 1976 बैच की उषा दहिया ने अपनी सखियों के साथ उस समय की अपनी कक्षा में बैठकर गॉशिप की और आपस में परिवारों एवं व्यवसायों से अलग होकर स्वयं के जीवन को जीया।
- 1970 से लेकर 2025 आमंत्रित बैच की पूर्व छात्राओं में से 1976 से लेकर 2002 तक की पूर्व छात्राओं की भागीदारी सबसे अधिक थी और उत्साह था।
- बुजुर्ग पूर्व छात्राओं में से अपनी सेवानिवृत प्राध्यापिकाओं से मिलकर खिल उठी और उनको मंच पर बैठाकर चरण वंदन किया गया और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।
- पूर्व छात्राएं एवं वर्तमान छात्राओं के बीच में समन्वय स्थापित हुआ और उनसे प्रेरणा ली और वर्तमान छात्राएं पूर्व छात्राओं से ऑटोग्राफ लेती हुई दिखाई दी।
- पूर्व प्राचार्या डॉ. उर्मिल सिंगला एवं अलका शर्मा की उपस्थित ने पूर्व छात्राओं के मन को भावविभोर कर दिया। उन्होंने दोनों सेवानिवृत प्राचार्यों को गले लगाया और अपने संस्मरण सांझा किए।
- दुबई से आई रेणुका 45 वर्षों बाद अपनी सखियों से मिलकर इनती उत्साही थी कि वो नि:शब्द हो गई।
- इंदौर से आई 2010 बैच की रचना ने कहा कि सखियों से मिलकर कैंटिन के समोसे और संस्मरणों को याद करते हुए भावुक हो उठी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह