Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• महाराजा अग्रसेन जी संपूर्ण भारतीय समाज की एक महान विभूति थे : नायब सिंह सैनी • स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण लाल पंवार • नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें : आरती सिंह राव • भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा • विदेशी ताकतों के इशारों पर देश की शांति भंग कर रहे हैं विरोधी, लोगों ने इन्हें हर जगह रिजेक्ट किया : अनिल विज • ‘मौसम बदला है तो पंजाब की किस्मत भी बदलेगी’, परगट सिंह की ताजपोशी पर बोले चन्नी • ‘दूसरों की पिच पर नहीं खेलेंगे अपनी...’, ताजपोशी समारोह दौरान नए प्रधान का सियासी संदेश • पंजाब के 34 हजार कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा! नई स्कीम से मिलेगी राहत • श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगी खास नजर; हरियाणा की पहली 'टूरिस्ट पुलिस पोस्ट' का CM सैनी ने किया उद्घाटन, 20 जवान रहेंगे तैनात • PM मोदी के नाम पर होना चाहिए नोएडा एयरपोर्ट, अनिल विज बोले- उनके नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में की तरक्की

हरियाणा

महाराजा अग्रसेन जी संपूर्ण भारतीय समाज की एक महान विभूति थे : नायब सिंह सैनी

11 अक्टूबर, 2026 07:59 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पटियाला जिला के पातड़ां (पंजाब) के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर युवा अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अहिंसा, समाजवाद और करुणा के प्रतीक महाराजा अग्रसेन जी के चरणों में शत-शत नमन करते हुए सभी देशवासियों को जयंती और नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीय समाज की एक महान विभूति थे, जिन्होंने अपने राज्य में 'एक ईंट और एक सोने की मोहर' जैसी अनूठी और दूरदर्शी परंपरा की शुरुआत की थी ताकि हर नया परिवार आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने पशु बलि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर मानव इतिहास में अहिंसा का सामाजिक नियम स्थापित किया।

सैनी ने कहा कि अग्रवाल समाज का इतिहास हमेशा से राष्ट्र निर्माण, दानशीलता और मानवता की सेवा में स्वर्णिम रहा है। उन्होंने भामाशाह से लेकर देश और दुनिया में समाज का नाम रोशन करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, संतों, साहित्यकारों और उद्योगपतियों का विशेष रूप से स्मरण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जी.एस.टी., डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने व्यापार जगत को नई ऊंचाइयां दी हैं। पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब का व्यापारी और युवा वर्ग आज सुरक्षित माहौल, पारदर्शी व्यवस्था और बदलाव की उम्मीद कर रहा है।

अपने संबोधन में हरियाणा के औद्योगिक और आर्थिक विकास का खाका रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य सरकार 'विकसित हरियाणा 2047' के विजन के तहत 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और 50 लाख नए रोजगार सृजित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। हरियाणा आज देश में स्टार्टअप संस्कृति के मामले में चौथे स्थान पर है, जहां 12 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप, 19 यूनिकॉर्न और 250 से ज्यादा फॉर्च्यून-500 कंपनियां मौजूद हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सरकार ने उद्योगों और एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए प्लग-एंड-प्ले नीति, पद्मा कार्यक्रम और 1100 से अधिक गैर-जरूरी नियमों को समाप्त करने जैसे कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार की तर्ज पर यदि पंजाब में भी विकासोन्मुख व्यवस्था बनेगी, तो यहां के उद्यमियों को भी बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। अंत में उन्होंने सभी से महाराजा अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर चलते हुए एक समृद्ध और सुरक्षित पंजाब के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण लाल पंवार

स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण लाल पंवार

नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें : आरती सिंह राव

नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें : आरती सिंह राव

भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा

भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा

विदेशी ताकतों के इशारों पर देश की शांति भंग कर रहे हैं विरोधी, लोगों ने इन्हें हर जगह रिजेक्ट किया : अनिल विज

विदेशी ताकतों के इशारों पर देश की शांति भंग कर रहे हैं विरोधी, लोगों ने इन्हें हर जगह रिजेक्ट किया : अनिल विज

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगी खास नजर; हरियाणा की पहली 'टूरिस्ट पुलिस पोस्ट' का CM सैनी ने किया उद्घाटन, 20 जवान रहेंगे तैनात

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगी खास नजर; हरियाणा की पहली 'टूरिस्ट पुलिस पोस्ट' का CM सैनी ने किया उद्घाटन, 20 जवान रहेंगे तैनात

PM मोदी के नाम पर होना चाहिए नोएडा एयरपोर्ट, अनिल विज बोले- उनके नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में की तरक्की

PM मोदी के नाम पर होना चाहिए नोएडा एयरपोर्ट, अनिल विज बोले- उनके नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में की तरक्की

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, ग्रुप-C की भर्ती में परीक्षाओं से मिलेगी छूट

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, ग्रुप-C की भर्ती में परीक्षाओं से मिलेगी छूट

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज