Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

महायुति में चिंता की कोई बात नहीं, CM शिंदे का विपक्ष पर हमला, कहा- 'मेरे दिल्ली दौरों से सिर्फ उन्हें परेशानी होती है'

10 अगस्त, 2025 09:08 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि दिल्ली की उनकी यात्राओं से राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगियों (भाजपा और राकांपा) को कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन विपक्षी दल काफी बेचैन हो जाते हैं। ‘पीटीआई-भाषा' को दिए एक वीडियो साक्षात्कार में शिंदे ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की उनकी यात्राएं महाराष्ट्र के विकास से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने, संसद सत्र के दौरान शिवसेना सांसदों से मिलने और अन्य राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के लिए होती हैं।

शिंदे ने कहा, “महायुति को लेकर फिक्र करने की कोई बात नहीं है। चिंता का कोई कारण नहीं है। मेरे दिल्ली दौरे से विपक्षी दल ही असहज हो जाते हैं।” विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस शिंदे की दिल्ली दौरे को लेकर अक्सर उन पर निशाना साधते रहे हैं। वे दावा करते आए हैं कि शिंदे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। शिवसेना प्रमुख ने कहा, “क्या उन लोगों से मिलना गलत है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाकर या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाकर बालासाहेब ठाकरे के सपनों को साकार किया?”

शिंदे ने लगभग तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (अविभाजित), कांग्रेस और राकांपा (अविभाजित) की महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार से यह कहते हुए बगावत कर दी थी कि उद्धव ने शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व सिद्धांत को त्याग दिया है। उन्होंने जून 2022 में शिवसेना (अविभाजित) के दो-तिहाई से अधिक विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से मुख्यमंत्री बने थे। बाद में निर्वाचन आयोग ने उनके नेतृत्व को वाले गुट को ‘असली' शिवसेना का दर्जा दे दिया था।

शिंदे ने कहा, “मैं जब भी अपने गांव जाता हूं या दिल्ली आता हूं, तो विपक्ष को बहुत परेशानी होती है। लेकिन मैं अपना काम करता रहता हूं। वे जो चाहें, सोचने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं यहां बिना काम के नहीं आता।” पिछले हफ्ते शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। शिंदे ने कहा कि विपक्षी दल शिवसेना (उबाठा) के लिए उनके दिल्ली दौरे की आलोचना करना आसान है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि उन्होंने उन लोगों से हाथ मिला लिया है, जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे को छह साल तक मताधिकार से वंचित रखकर उनका अपमान किया था।

शिवसेना प्रमुख ने कहा, “वही मुख्य चुनाव आयुक्त (एमएस गिल) जिन्होंने बालासाहेब का वोट देने का अधिकार छीन लिया था, उन्हें कांग्रेस ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री बनाकर पुरस्कृत किया था।” उन्होंने कहा, “आप (शिवसेना-उबाठा) सत्ता की चाह में दिल्ली की यात्रा करते हैं, लेकिन हम महाराष्ट्र में जन कल्याणकारी योजनाएं लाने और विकास सुनिश्चित करने के लिए यहां आते हैं। हमें इस पर गर्व है।” 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन