Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

महंगाई ने मिडिल क्लास की कमर तोड़ी, सरकार जवाब दे : कुमारी सैलजा

28 मई, 2026 07:56 PM

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने लगातार बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल पर बढ़ते टैक्स और आर्थिक कुप्रबंधन ने आम आदमी, विशेषकर मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है।

सांसद ने कहा कि आज चाय, चीनी, चावल, दाल, चप्पल, कपड़े से लेकर रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर आम जनता की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि जिस परिवार का मासिक खर्च पहले 35,000 रुपये में चलता था, वही परिवार अब रुपये 40,000 में भी संघर्ष कर रहा है। खाद्य तेल, दालें, चायपत्ती, गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है।

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार केवल टैक्स वसूली और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है, जबकि आम आदमी की परेशानियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। महंगाई ने न केवल घरेलू बजट बिगाड़ा है बल्कि शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों का खर्च भी आम परिवारों की पहुंच से बाहर कर दिया है।

कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स में तत्काल कमी की जाए, जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए तथा आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित