Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

महंगाई, गैस संकट और किसानों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

17 अप्रैल, 2026 07:00 PM

चंडीगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगवाई में प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त रेवाड़ी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राव नरेंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि, गैस की किल्लत, आम जनता की परेशानियों तथा हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और कई स्थानों पर आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से महिलाओं और परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राव नरेंद्र सिंह ने रेवाड़ी मंडी का दौरा किया और वहां पर किसानों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां भी बदहाली का आलम है और किसान मजबूर है। यहां भी मंडी में अव्यवस्थाएं देखने को मिली। किसान का फसल मंडी में खुले में पड़ी है। आकाश में छाए बादल छाए हुए हैं।मौसम कभी भी खराब हो सकता है। ऐसे में किसान के माथे पर चिंता की लकीरें बनी हुई है,क्योंकि सरकार के पास खुले में रखी फसल को बचाने के लिए कोई विकल्प नहीं है
उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से यह भी कहा गया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। सरकार को तुरंत विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

राव नरेंद्र सिंह ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे जनता और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश दें, ताकि महंगाई पर नियंत्रण किया जा सके, गैस संकट समाप्त हो और किसानों को शीघ्र राहत मिल सके।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो कांग्रेस जनता के हक में आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जसवंत बावल, जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, केकेसी प्रदेश अध्यक्ष नरेश मलिक, एस सी जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, पूर्व चेयरमैन शकुंतला भंडोरिया जी, रेखा दहिया, निहारिका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित