Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

26 मार्च, 2026 09:44 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने मीडिया में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण देश की आम जनता पर अभी से आर्थिक बोझ बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे पेट्रोल, डीजल, एलपीजी तथा खाद जैसी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो रही हैं। इसका सीधा प्रभाव आम नागरिक और छोटे व्यवसायों पर पड़ रहा है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को ऐसे समय में संतुलित और दूरदर्शी विदेश नीति अपनाने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर भी प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि महंगाई पर नियंत्रण रखा जा सके और जनता को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर की तरह हरियाणा में भी रसोई गैस की किल्लत गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। गैस के दाम बढ़ने के बावजूद सरकार कालाबाजारी पर रोक लगाने और आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने में विफल रही है। सांसद सैलजा ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और गैस आधारित अन्य छोटे-बड़े व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। वहीं सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में देरी के कारण कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति तुरंत बहाल हो सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तुरंत प्रभाव से शुरू कराए और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रम हैं, उन्हें गैस सिलेंडर के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह तत्काल हस्तक्षेप कर आम जनता और व्यापारियों को राहत प्रदान करे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह