Saturday, May 23, 2026
BREAKING
करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से करवाई जाएंगी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव : जिला चुनाव अधिकारी हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हरियाणा

महंगाई और अव्यवस्था से जनता और किसान दोनों परेशान : सैलजा

23 मई, 2026 08:36 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश और केंद्र सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने में सबसे आगे हैं, लेकिन धरातल पर उन घोषणाओं को लागू करने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार नई योजनाओं और विकास कार्यों की घोषणाएं की जा रही हैं, मगर वास्तविकता यह है कि संबंधित विभागों और क्षेत्रों तक बजट नहीं पहुंच रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति छोड़कर आम लोगों की जन समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। जनता आज बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार के पास इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस नीति और पर्याप्त बजट नहीं है।

सांसद ने कहा कि महंगाई लगातार आम आदमी की कमर तोड़ रही है। 23 मई को सुबह 06 बजे से एक बार फिर पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कुछ ही दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है तथा परिवहन, खेती और रोजमर्रा की जरूरतों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश का किसान लगातार परेशानियों का सामना कर रहा है। पहले किसानों को डीजल और खाद के लिए लंबी लाइनों में लगाया गया और अब अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल बेचने के लिए पोर्टल और ओटीपी के चक्कर में भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि फसल खरीद के 72 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि किसानों को अपने ही पैसे के लिए कई-कई सप्ताह इंतजार करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जब किसानों के खातों में राशि पहुंची भी, तब भी उन्हें राहत नहीं मिली क्योंकि बैंकों में नकदी की कमी के कारण किसानों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बैंकों में 50 हजार रुपये से अधिक की राशि निकालने पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं, जबकि किसान छह महीने की मेहनत के बाद अपनी फसल बेचकर प्राप्त धन से बीज, खाद, मजदूरी और अन्य जरूरी भुगतान करते हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आम जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को चाहिए कि वह केवल घोषणाएं करने के बजाय जनहित की योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट जारी करे और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करे।

कॉकरोच सिर्फ सिंबल, असली गुस्सा युवाओं की फ्रस्टेशन:
कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा व्यंग्य कसा। उन्होंने कहा कि कॉकरोच तो सिर्फ एक सिंबल है, असल में यह देश के युवाओं की भाजपा सरकार के खिलाफ फ्रशटेशन है। कुमारी सैलजा ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई और युवाओं में बढ़ती निराशा के कारण सरकार के प्रति असंतोष लगातार बढ़ रहा है। सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है, जिसका असर अब सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं में साफ दिखाई दे रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज

जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज

हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी

हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज

गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज

बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

CPA सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें

CPA सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें