Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

मयंक करेंगे शेष भारत की कप्तानी

27 फ़रवरी, 2023 01:18 PM

मुंबई: कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज और कप्तान मयंक अग्रवाल एक मार्च से होने वाले ईरानी कप मैच में शेष भारत की कमान संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
शेष भारत टीम ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम पर रणजी ट्रॉफी 2021-22 चैंपियन मध्य प्रदेश का सामना करेगी। यह मुकाबला पहले इंदौर में होने वाला था लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर स्थानांतरित होने के कारण ईरानी कप को ग्वालियर ले जाना पड़ा।
शाह ने बताया कि सरफराज खान अपनी बायीं छोटी उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण चयन के लिये उपलब्ध नहीं थे। अखिल भारतीय चयन समिति ने उनके प्रतिस्थापन के रूप में बाबा इंद्रजीत को स्क्वाड में शामिल किया है।
मयंक हाल ही में समाप्त हुई रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके साथ अभिमन्यू ईश्वरन पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मयंक ने भारत के लिये अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल जून में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। ईश्वरन को दिसंबर 2022 में बंगलादेश के विरुद्ध हुई टेस्ट सीरीज के लिये 15-सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, हालांकि उन्हें एकादश में मौका नहीं मिल सका था।
सुदीप कुमार घरामी, यशस्वी जायसवाल, बाबा इंद्रजीत और यश ढुल शेष भारत के शीर्ष क्रम को मजबूती प्रदान करेंगे। इस साल रणजी खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र टीम से सिर्फ विकेटकीपर-सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई और वामहस्त तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को शेष भारत में जगह दी गयी है। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनाडकट ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, इसलिये उन्हें शेष भारत में जगह नहीं दी गयी।
शेष भारत टीम : मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, बाबा इंद्रजीत, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अतीत सेठ, सौरभ कुमार, हार्विक देसाई, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, आकाश दीप, मयंक मारकंडे , पुलकित नारंग, सुदीप कुमार घरामी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा