Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

ममता बनर्जी ‘तालिबानी मानसिकता और संस्कृति' के साथ बंगाल में शासन कर रहीं हैं: भाजपा

08 अक्टूबर, 2025 08:24 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में अपने नेताओं पर हिंसक हमलों की हालिया घटनाओं को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उनकी सरकार राज्य में ‘‘तालिबानी मानसिकता और संस्कृति'' के साथ शासन कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर भाजपा नेताओं पर हमले की घटनाओं को छिपाने और इसमें शामिल लोगों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

भाजपा विधायक मनोज कुमार उरांव पर मंगलवार को अलीपुरद्वार में बाढ़ राहत सामग्री वितरित करते समय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया था। इससे एक दिन पहले जलपाईगुड़ी जिले में भीड़ ने भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर हमला किया था। आदिवासी नेता और मालदा उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित दुआर्स क्षेत्र के दौरे के समय भीड़ के हमले में घायल हो गए थे। दोनों भाजपा नेताओं की उस टीम का हिस्सा थे जो आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का आकलन करने और राहत वितरित करने के लिए गई थी।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की निगरानी और निर्देश पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा को ‘‘संस्थागत, सामान्य और वैध'' बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नहीं, बल्कि तालिबानी मानसिकता और संस्कृति वाली सरकार सत्ता में है।'' भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में न तो मां, न माटी और न ही मानुष और न ही निर्वाचित सांसद या विधायक सुरक्षित हैं। तृणमूल शासन में पश्चिम बंगाल में केवल माफिया, ‘बमबाज' और ‘जिहादी' तत्व ही सुरक्षित हैं, जो ‘वोट बैंक की दुकान' चला रहे हैं। '' पूनावाला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस)के अन्य घटकों की चुप्पी पर आलोचना की।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार इनकार और ध्यान भटकाने की मुद्रा में है। ममता बनर्जी अपने तृणमूल कार्यकर्ताओं को क्लीन चिट दे रही हैं। ममता बनर्जी जश्न मनाने और मामले को छुपाने की मुद्रा में हैं।'' उन्होंने सवाल किया, ‘‘तृणमूल के इशारे पर भाजपा नेताओं पर किए गए जानलेवा हमलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?'' 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित