Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

'मन की बात' में PM मोदी: RSS की निस्वार्थ सेवा और अनुशासन को बताया असली ताकत, बोले- हर काम में...

28 सितंबर, 2025 07:51 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि निस्वार्थ सेवा की भावना और अनुशासन का पाठ ही संघ की असली ताकत है और इसके असंख्य स्वयंसेवकों के हर कार्य में 'राष्ट्र प्रथम' को प्राथमिकता दी जाती है। प्रधानमंत्री ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात' के 125वें संस्करण में स्वदेशी अपनाने पर एक बार फिर जोर दिया और लोगों से दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी की कोई वस्तु खरीदने का आग्रह किया। मोदी ने यह भी कहा कि सरकार 'छठ महापर्व' को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है।



उन्होंने आरएसएस की सराहना करते हुए कहा, “अब से कुछ ही दिन बाद हम विजयादशमी मनाएंगे। इस बार विजयादशमी एक और कारण से और भी खास है। इस दिन, आरएसएस अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा।” प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सौ साल पुरानी यात्रा न केवल उल्लेखनीय बल्कि प्रेरणादायक भी है। उन्होंने कहा, “सौ साल पहले, जब आरएसएस की स्थापना हुई थी, तब हमारा देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। इस सदियों पुरानी गुलामी ने हमारे आत्मविश्वास और स्वाभिमान पर गहरा घाव किया था।” प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोगों में हीन भावना पनपने लगी थी। मोदी ने कहा, “इसलिए, देश की आज़ादी के साथ-साथ, यह भी जरूरी था कि देश वैचारिक गुलामी से मुक्त हो।” उन्होंने कहा कि के बी हेडगेवार ने इसी उद्देश्य से 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गठन किया था। मोदी ने कहा, “उनके बाद, गुरु गोलवलकर जी ने राष्ट्र सेवा के इस महायज्ञ को आगे बढ़ाया।”



उन्होंने कहा, “निःस्वार्थ सेवा की भावना और अनुशासन का पाठ, यही संघ की असली ताकत है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि आरएसएस पिछले 100 वर्षों से बिना रुके, बिना थके, राष्ट्र की सेवा में अथक परिश्रम कर रहा है। मोदी ने कहा, “यही कारण है कि जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है, तो आरएसएस के स्वयंसेवक सबसे पहले वहां पहुंचते हैं। आरएसएस के असंख्य स्वयंसेवकों के हर कार्य में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना हमेशा सर्वोपरि होती है।” प्रधानमंत्री ने नाविका सागर परिक्रमा के दौरान सच्चे साहस और अडिग संकल्प का उदाहरण पेश करने वाली महिला नौसेना अधिकारियों - लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा - से भी बात की। मोदी ने कहा कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि कभी स्थानीय रहा यह पर्व अब एक वैश्विक पर्व बनता जा रहा है।



मोदी ने कहा, “सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के प्रयास कर रही है। जब ऐसा होगा, तो दुनिया के विभिन्न कोनों में लोग इस त्योहार की भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर सकेंगे।” उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सरकार के प्रयासों से कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया था। गांधी जयंती का उल्लेख करते हुए, मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के बाद भारत में खादी के प्रति आकर्षण कम हो गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि, “पिछले 11 वर्षों में, खादी के प्रति आकर्षण उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है और इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है।”



मोदी ने कहा, “मैं आपसे दो अक्टूबर को खादी उत्पाद खरीदने का आग्रह करता हूं। ” प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “अमर शहीद भगत सिंह हर भारतीय, खासकर देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” लता मंगेशकर के योगदान की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने देशभक्ति के गीत गाए हैं जिनसे लोगों को बहुत प्रेरणा मिली है। रेडियो प्रसारण के दौरान मंगेशकर का गाया गीत 'ज्योति कलश छलके' भी बजाया गया। 

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी