Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में कफ सिरप कांड पर सियासी तूफान तेज, राहुल गांधी करेंगे पीड़ित परिवारों से मुलाकात!

08 अक्टूबर, 2025 08:23 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने के बाद किडनी फेल होने से अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ प्रदेश, बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है। वहीं यह मामला अब राजनीतिक रूप से गरमा गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को पूरी तरह घेर लिया है। वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य से पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छिंदवाड़ा दौरे की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी फिलहाल विदेश दौरे पर हैं, और 9 अक्टूबर को भारत लौटते ही वे उत्तर प्रदेश के रायबरेली और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जा सकते हैं। दोनों ही स्थानों पर हाल ही में दर्दनाक घटनाएं हुई हैं- रायबरेली में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या और छिंदवाड़ा में 19 बच्चों की मौत।

जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार राज्य सरकार पर हमला बोल रहे हैं, तो वहीं अब इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की एंट्री होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी एक हफ्ते के अंदर छिंदवाड़ा पहुंच सकते हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे परासिया क्षेत्र में जाकर उन परिजनों से मुलाकात करेंगे जिनके बच्चों की मौत कथित तौर पर कफ सिरप पीने से हुई थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का यह दौरा न केवल पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताने के लिए होगा, बल्कि प्रदेश में हो रही दवा आपूर्ति और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली पर भी बड़ा राजनीतिक संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की लापरवाही और घटिया दवा सप्लाई के कारण यह त्रासदी हुई, जबकि सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटनाक्रम के बाद यह साफ हो गया है कि कफ सिरप कांड अब सिर्फ एक स्वास्थ्य मुद्दा नहीं रहा, बल्कि प्रदेश की सियासत का बड़ा मुद्दा बन चुका है और राहुल गांधी का दौरा इस पर कांग्रेस के आक्रामक रुख को और तेज कर सकता है।। राहुल गांधी के दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं में हलचल तेज है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी जिला प्रशासन से हालात की पूरी जानकारी मांगी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित