Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

मणिपुर सीएम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की बैठक, शांति, समान विकास और महिला सशक्तीकरण पर जोर

24 फ़रवरी, 2026 08:17 PM

नई दिल्ली : मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री खेमचंद ने राज्य सरकार के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। प्रतिनिधिमंडल में राज्य के दो उपमुख्यमंत्री, भाजपा की नेमचा किपगेन और नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की लोसी दिखो भी शामिल थे। नेमचा किपगेन मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं, जो कांगपोकपी जिले की निवासी हैं। यह मुलाकात मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के 4 फरवरी को पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी पहली औपचारिक भेंट थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मणिपुर में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्य में जारी चुनौतियों का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों में समान विकास और सामंजस्यपूर्ण माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि केंद्र सरकार मणिपुर में पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्यधारा में लाने से राज्य में सामाजिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
बैठक में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह, उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन और लोसी दिखो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री का दौरा राज्य में शांति और विकास के प्रयासों को नई गति देगा और केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूत बनाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने शांति बहाली, विकास परियोजनाओं और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर गहन चर्चा की।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मणिपुर में पिछले कुछ समय से जातीय तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह ने शांति बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। विभिन्न समुदायों के बीच संवाद, महिला सशक्तीकरण और विकास योजनाओं के माध्यम से राज्य को पटरी पर लाने के प्रयास तेज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती