Thursday, March 26, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईरान-अमेरिका टकराव से तेल बाजार उछला, कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचीं यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

राष्ट्रीय

मणिपुर में विधानसभा भंग करने के बाद ही शांति और समान्य स्थिति बहाल की जा सकती है: कांग्रेस

31 दिसंबर, 2025 07:45 PM

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केइसम मेघचंद्र ने बुधवार को कहा कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में नए साल में शांति और सामान्य स्थिति तभी बहाल हो सकती है, अगर विधानसभा को भंग कर दिया जाए और नए सिरे से चुनाव कराए जाए। केइसम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब हर जगह लोग नव वर्ष मना रहे हैं, मणिपुर में हमें उत्सव का माहौल देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य की जनता के कल्याण का एकमात्र उपाय वर्तमान विधानसभा को भंग करना है। हमारी मांग विधानसभा को भंग करने और नए सिरे से विधानसभा गठित करने की है।

राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लाने का यही एकमात्र उपाय है।'' वांगखेम से विधायक केइसम ने कहा, ‘‘मौजूदा संकट ने लोगों की आकांक्षाओं और शिकायतों को दूर करने में वर्तमान सरकार की विफलता को उजागर कर दिया है।'' कांग्रेस नेता ने हालांकि उम्मीद जताई कि नया साल मणिपुर में स्पष्टता, न्याय और स्थायी शांति के लिए जनप्रेरित राजनीतिक परिवर्तन लेकर आएगा। इसी बीच, भाजपा विधायक टोंगब्राम रोबिंद्रो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कई त्योहार और उत्सव मनाए हैं, जिनमें संगाई उत्सव, ऑरेंज फेस्टिवल, क्रिसमस और नवंबर और दिसंबर में मेइती समुदाय का अपना इमोइनू उत्सव शामिल हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘इस उत्सव के समय में, मैं सभी समुदायों के लोगों से अपील करता हूं कि वे सभी मतभेदों और गलतफहमियों को भुलाकर नए साल के आगमन के साथ पहले जैसी शांति, सामान्य स्थिति और सौहार्द्रपूर्ण संबंधों की ओर लौटें।'' मणिपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता एन बीरेन सिंह द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। सिंह ने मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद नौ फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। हिंसा में 260 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। हालांकि, केंद्र ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा को भंग नहीं किया जिसका कार्यकाल 2027 तक है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे

यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर

दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर

न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी

न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी

आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार में उत्सव का मौका दिया : नितिन नवीन

नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार में उत्सव का मौका दिया : नितिन नवीन