गेकेबेरा: भारत ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (87) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत महिला टी20 विश्व कप 2023 के ग्रुप-बी मुकाबले में रविवार को आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा।
भारत के अन्य बल्लेबाज जहां आयरलैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आये, वहीं स्मृति ने 56 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों के साथ 87 रन जड़े। इसके अलावा जेमिमा रॉड्रिग्स ने 12 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 19 रन का योगदान दिया।