Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

मंडी की 500 साल की गौरव यात्रा को नई पहचान, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने स्मारक प्रतीक चिन्ह का किया लोकार्पण

22 फ़रवरी, 2026 02:19 PM

मंडी : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंडी में मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा निर्मित स्मारक प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि मंडी यह प्रतीक चिन्ह नगर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। इस प्रतीक-चिन्ह का ध्येय वाक्य मंडी: पंचशतानि वर्षाणि अविच्छिन्ना परंपरा है, जो पांच शताब्दियों से प्रवाहित आस्था और सांस्कृतिक निरंतरता को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रतीक-चिन्ह मंडी की 500 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उसकी अविच्छिन्न परंपरा और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जो अतीत, वर्तमान और भविष्य के मध्य एक सुदृढ़ सेतु के रूप में स्थापित होता है। इस स्मारक में ‘गौरव वर्ष 500’ मंडी की ऐतिहासिक यात्रा का संकेत देता है। ‘छोटी काशी’ के रूप में विख्यात मंदिरों की धार्मिक पहचान, रियासती महलों का वैभव तथा माधवराय पालकी की उत्सवधर्मी लोक परंपरा को इसमें दर्शाया गया है।

त्रिशूल शिव-शक्ति का प्रतीक है, जबकि पर्वत और विपाशा नदी (ब्यास) नगर की भौगोलिक विशिष्टता एवं प्राकृतिक सौंदर्य को अभिव्यक्त करते हैं। प्रतीक-चिन्ह की परिकल्पना चंद्रशेखर ठाकुर, सदस्य विश्व कार्यकारी परिषद एवं विधायक, धर्मपुर द्वारा की गई तथा इसके निर्माण के लिये मार्गदर्शन कुलपति आचार्य प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने प्रदान किया। अकादमिक प्रारूप इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा द्वारा तैयार किया गया, जबकि इसकी कलात्मक अभिव्यक्ति कुमारी स्वस्तिका शर्मा ने अपने सृजनात्मक संयोजन से साकार की। विधायक चंद्र शेखर, राज्यपाल के सचिव चंद्रप्रकाश वर्मा, कुलपति प्रो. ललित अवस्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम