Tuesday, June 23, 2026
BREAKING
दिल्ली : महरौली में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार लोकसभा में NDA को 5 सांसद दे सकते हैं गुड न्यूज, कितनी बढ़ेंगी सीटें; देखें गणित OPS, NPS और पेंशन बढ़ोतरी पर मंथन तेज! करोड़ों परिवारों को मिल सकती है राहत CUET UG Result OUT : सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, सिर्फ 1 के 100 पर्सेंटाइल तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर क्या बोले नए CM विजय, राज्यपाल के सामने कही ऐसी बात अभी बस ट्रेलर है, और धमाके होने वाले हैं; उद्धव सेना में टूट पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे ज्वैलरी कंपनी के IPO पर टूट पड़े लोग, कुछ ही घंटे में हुआ फुल, 65 रुपये पहुंच गया GMP 10 साल में 1007% का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा 5600 रुपये तक जाएगा टाटा का स्टॉक! बोले एक्सपर्ट 12 बजते ही मार्केट में भूचाल, 600 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, 5 लाख करोड़ डूबे भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

दुनिया

भीषण गर्मी से जूझ रहा यूरोप: फ्रांस में दो बच्चों समेत 18 की मौत, ब्रिटेन ने जारी किया रेड अलर्ट

23 जून, 2026 02:16 PM

लंदन/पेरिस : यूरोप के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते जनजीवन, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी ढांचा गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। फ्रांस में दो बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई जबकि स्पेन के ठंडे माने जाने वाले इलाके सान सेबेस्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

ब्रिटेन की यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने इंग्लैंड के छह क्षेत्रों वेस्ट मिडलैंड्स, ईस्ट मिडलैंड्स, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट, लंदन और ईस्ट ऑफ इंग्लैंड में बुधवार सुबह 1 बजे से गुरुवार रात 11 बजे तक रेड हेल्थ वार्निंग जारी की है। यह चेतावनी बताती है कि स्थिति इतनी गंभीर है कि स्वस्थ लोगों के लिए भी जीवन का खतरा* पैदा हो सकता है और इसका असर परिवहन, भोजन, पानी, ऊर्जा आपूर्ति और व्यवसायों पर भी पड़ सकता है।

यह ब्रिटेन में जारी की गई दूसरी ऐसी रेड चेतावनी है। इससे पहले जुलाई 2022 में पहली बार यह अलर्ट जारी किया गया था, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

द गार्डियन ने मौसम विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि इस सप्ताह इंग्लैंड और वेल्स में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे 1976 का जून रिकॉर्ड भी टूट सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थिति एक “हीट डोम” के कारण बनी है, जो पश्चिमी यूरोप के ऊपर गर्म हवा को फंसा देती है। जलवायु परिवर्तन इस तरह की चरम मौसम घटनाओं को और अधिक तीव्र बना रहा है।

फ्रांस में स्थिति और भी गंभीर है, जहां आधे से अधिक क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगभग 3.9 करोड़ लोग इस चेतावनी के दायरे में हैं। सप्ताहांत से अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें कार के अंदर बेहोश पाया गया था।

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने हालात की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाने का कार्यक्रम तय किया है। देश में 1,350 से अधिक स्कूलों को बंद करना पड़ा है।

इटली ने भी 12 शहरों के लिए रेड हीट अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में एक परमाणु संयंत्र ने नदी के पानी के अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण एक रिएक्टर बंद कर दिया है।

जर्मनी में सप्ताहांत के दौरान तैराकी से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत हुई। वहीं फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान के लंबे समय तक रनवे पर खड़े रहने के कारण कई यात्री गर्मी से परेशान हो गए।

स्पेन में मौसम एजेंसी एईएमईटी के अनुसार तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में यह अंतर 10 डिग्री से भी ज्यादा है। सान सेबेस्टियन जैसे अपेक्षाकृत ठंडे इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

बेल्जियम में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह हीटवेव एक सप्ताह तक रह सकती है और तापमान रिकॉर्ड स्तर तक जा सकता है। पेरिस में जून महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद से तय होगी ईरान को मिलने वाली राहत : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद से तय होगी ईरान को मिलने वाली राहत : डोनाल्ड ट्रंप

कैलिफोर्निया में जंगल की आग का बढ़ा खतरा, गर्म और सूखे महीनों में इससे निपटने की तैयारी में जुटी फायर ब्रिगेड

कैलिफोर्निया में जंगल की आग का बढ़ा खतरा, गर्म और सूखे महीनों में इससे निपटने की तैयारी में जुटी फायर ब्रिगेड

पूरे अमेरिका में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

पूरे अमेरिका में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस स्विट्जरलैंड के लिए हुए रवाना, ईरान के साथ अगले चरण की होगी वार्ता

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस स्विट्जरलैंड के लिए हुए रवाना, ईरान के साथ अगले चरण की होगी वार्ता

तुलसी गबार्ड ने बायोलैब्स के प्रतिबंधित दस्तावेज किए जारी, एनआईएआईडी के पूर्व निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

तुलसी गबार्ड ने बायोलैब्स के प्रतिबंधित दस्तावेज किए जारी, एनआईएआईडी के पूर्व निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

ईरान के साथ अगले चरण की वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टली

ईरान के साथ अगले चरण की वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टली

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में बारिश और आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, सात की मौत

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में बारिश और आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, सात की मौत

पेरिस में भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बोले- रिश्तों को मजबूत कर रहे प्रवासी भारतीय

पेरिस में भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बोले- रिश्तों को मजबूत कर रहे प्रवासी भारतीय

जी7 समिट: पीएम मोदी ने ईयू नेताओं से की मुलाकात, एफटीए और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

जी7 समिट: पीएम मोदी ने ईयू नेताओं से की मुलाकात, एफटीए और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

जी-7 समिट में मोदी-ट्रंप की अहम बैठक, व्यापार और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

जी-7 समिट में मोदी-ट्रंप की अहम बैठक, व्यापार और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा