Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू किया पानी की कुंडी लगाने का अभियान

20 मई, 2026 09:01 PM

नारनौल : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान पशु-पक्षी भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं अग्रवाल वैश्य समाज जिला महेंद्रगढ़ इकाई ने मानवता और जीव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पशुओं के लिए पानी की कुंडियां लगाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पशुओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाना और समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना है।

अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर घूमने वाले पशु-पक्षियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह जीव-जंतुओं की सेवा के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और इसी भावना के तहत यह अभियान आरंभ किया गया है।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की प्रेरणा से संगठन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। समाज द्वारा फ्री मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर, स्टेशनरी, जूते-जुराब वितरित करना, सर्दियों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटना जैसे अनेक सेवा कार्य लगातार किए जाते रहे हैं।
संदीप नूनीवाला ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। साथ ही समाज के कार्यकर्ताओं को इन कुंडियों में नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरने की जिम्मेदारी भी दी गई है ताकि पशुओं को लगातार राहत मिल सके। उन्होंने समाज के अन्य संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि गर्ग उर्फ़ मोनू भाटा, जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल काश्मीर, जिला उपाध्यक्ष तुलसी गोयल, जिला उपाध्यक्ष मोहित जिंदल, जिला सचिव आनंद गुप्ता, जिला संगठन सचिव प्रदीप संघी,जिला संगठन सचिव सुभाष चौधरी, जिला सचिव अशोक कंछल, जिला सचिव संजय गोयल, जिला संगठन सचिव विनोद सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य अजय गुप्ता, रामगोपाल गोयल, पूर्ण चंद सिंघल, धर्मेंद्र सिंघल, दलीप गर्ग व दीपक संघी आदि उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित