Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

भीड़ प्रबंधन में कुछ तो गड़बड़ है…तमिलनाडु भगदड़ के बाद शशि थरूर का सवाल, कहा- नेशनल पॉलिसी बनाने की मांग

28 सितंबर, 2025 07:55 PM

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और टीवीके नेता विजय की चुनावी रैली में हुए भयानक भगदड़ हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 95 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों तथा घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था में खामियां हैं। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद और दर्दनाक घटना है। हमारे देश में हर साल बड़े आयोजनों और रैलियों में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। बेंगलुरु जैसी पिछली घटनाएं हमें याद आती हैं, जहां बच्चों की भी मौत हुई थी। यह बताता है कि भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्थित और सख्त नियम बनाना कितना जरूरी है।”

शशि थरूर ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रमों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि चाहे नेता, अभिनेता या खेल सितारे हों, उनके कार्यक्रमों में भीड़ की सुरक्षा के लिए नियम, मानक और प्रोटोकॉल तय किए जाएं। उनका मानना है कि इससे ऐसे भयानक हादसों में जानों के नुकसान को रोका जा सकता है।

करूर हादसे के बाद मुआवजे की घोषणा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम राहत कोष से मृतकों को 2 लाख रुपये और घायलों को उचित मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, अभिनेता विजय ने अपने स्तर पर मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। हादसे के बाद करूर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और प्रशासन ने सभी संबंधित उपाय किए हैं ताकि बचाव और राहत कार्य तेजी से संपन्न हो सकें। स्थानीय अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और सरकारी निर्देशों का पालन करें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित