Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

भारतीय सेना आधुनिक हथियार से होगी लैस, असॉल्ट राइफल्स के लिए एडवांस्‍ड नाइट साइट की डील

15 अक्टूबर, 2025 09:16 PM

भारतीय सेना को आधुनिक हथियार व उपकरण मुहैया कराने के लिए बुधवार को दो महत्वपूर्ण डील फाइनल की गई। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की असॉल्ट राइफल्स के लिए एडवांस नाइट साइट (इमेज इंटेंसिफायर) एवं उसके सहायक उपकरणों की खरीद के लिए 659.47 करोड़ रुपए का अनुबंध किया है। यह एसआईजी-716 असॉल्ट राइफल की लंबी मारक क्षमता का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करेगा।

रक्षा मंत्रालय ने असॉल्ट राइफल्स के लिए एडवांस नाइट साइट (इमेज इंटेंसिफायर) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई नाइट साइट्स 500 मीटर की प्रभावी दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम हैं। इसकी एक और बड़ी खासियत यह भी है कि यह कम रोशनी या तारों की रोशनी में भी कार्य कर सकती है। ये उपकरण वर्तमान पैसिव नाइट साइट्स की तुलना में काफी उन्नत हैं। यही कारण है कि इसके आने से सेना की क्षमता में इजाफा होगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सौदा स्वदेशी खरीद श्रेणी के अंतर्गत किया गया है। इसमें 51 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री शामिल है। यह कदम रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इससे एमएसएमई क्षेत्र को भी लाभ होगा।

वहीं, भारतीय सेना द्वारा लाइटवेट मॉड्यूलर मिसाइल सिस्टम की खरीद का सौदा किया गया। भारतीय सेना की आर्मी एयर डिफेंस कोर ने एमएस थेल्स, यूके के साथ लाइटवेट मॉड्यूलर मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए अनुबंध किया है।

सेना के मुताबिक यह हल्का, मानव द्वारा वहन योग्य मिसाइल सिस्टम है, जिसे उच्च पर्वतीय इलाकों सहित विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है। यह लेजर बीम राइडिंग तकनीक पर आधारित है, जो आधुनिक हवाई प्लेटफॉर्म्स की बचावात्मक चालों से अप्रभावित रहती है। सेना के मुताबिक यह मिसाइल विमान, हेलीकॉप्टर, यूएवी और यूसीएवी सहित कम आईआर सिग्नेचर वाले हवाई लक्ष्यों को भी 6 किमी से अधिक दूरी तक किसी भी मौसम में नष्ट करने में सक्षम है। इसमें उन्नत विजन प्रणाली, प्रॉक्सिमिटी फ्यूज और उच्च-विस्फोटक वारहेड के कारण एकल प्रहार में लक्ष्य भेदने की उच्च क्षमता है।

यह प्रणाली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उच्च-मूल्य वाले ड्रोन और यूएवी लक्ष्यों की पहचान व विनाश के लिए विशेष रूप से खरीदी गई है। दोनों अनुबंध भारत की रक्षा क्षमताओं के आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जो सैनिकों की सामरिक दक्षता और राष्ट्र की रक्षा तत्परता को सुदृढ़ करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित