Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

भारतीय बल्लेबाज चमके, विंडीज के सामने 352 रन का लक्ष्य

02 अगस्त, 2023 08:32 AM

तारोबा: भारत ने शुभमन गिल (85) और ईशान किशन (77) की अगुवाई में बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीसरे एकदिवसीय मैच में मंगलवार को वेस्ट इंडीज के सामने 352 रन का विशाल लक्ष्य रखा।
गिल और किशन के अलावा संजू सैमसन (51) और हार्दिक पांड्या (70 नाबाद) ने भी भारत के लिये अर्द्धशतक जड़े।
एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने उतरी भारतीय टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिये उतरी। गिल और किशन की सलामी जोड़ी ने भारत को एक और अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिये 19.4 ओवर में 143 रन की साझेदारी हुई। किशन ने इस साझेदारी में आक्रामक भूमिका निभाते हुए 64 गेंद पर आठ चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 77 रन बनाये। वह यानिक कारिया को बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में स्टंप आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रुतुराज गायकवाड़ बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन इसके बाद आने वाले बल्लेबाज़ों ने निराश नहीं किया। दूसरे वनडे में असफल रहे सैमसन ने गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 69 रन जोड़े। सैमसन ने मात्र 41 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाकर 51 रन बनाये, हालांकि वह अपना अर्द्धशतक पूरा करते ही पवेलियन लौट गये।
सैमसन ने अर्द्धशतक बनाकर अपने चयन को उचित साबित किया, हालांकि सूर्यकुमार 30 गेंद पर दो चौके और दो छक्के लगाकर 35 रन ही बना सके। गिल शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन गुडाकेश मोती ने अपनी लेग स्पिन ने उन्हें लंबे समय तक छकाया और अंततः 86 रन पर कैचआउट करवाया। गिल ने 92 गेंद की पारी में 11 चौके जड़े।
गिल और सूर्यकुमार के आउट होने के बाद पांड्या ने भारतीय पारी को ज़ोरदार अंत देने की ज़िम्मेदारी ली। पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 56 रन जोड़े। कप्तान पांड्या ने खुद 52 गेंद पर चार चौकों और पांच छक्कों की बदौलत नाबाद 70 रन बनाकर अपनी पारी का अंत किया।

वेस्ट इंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने 10 ओवर में 73 रन देकर दो विकेट लिये। अल्ज़ारी जोसेफ़ (10 ओवर, 77 रन), कारिया (आठ ओवर, 58 रन) और मोती (10 ओवर, 38 रन) को एक-एक विकेट हासिल हुआ। जेडेन सील्स आठ ओवर में 75 रन देकर विंडीज के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ