Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

भारतीय पासपोर्ट हुआ और ताकतवर, अब बिना वीजा 59 देशों में घूम सकते हैं इंडियन; देखें पूरी लिस्ट

24 जुलाई, 2025 07:36 PM

भारतीय पासपोर्ट की ग्लोबल रैंकिंग में इस साल सुधार देखने को मिला है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत तीन पायदान ऊपर चढ़कर 80वें स्थान से 77वें स्थान पर पहुंच गया है। इस रैंकिंग के आधार पर अब भारतीय नागरिक दुनिया के 59 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स हर साल यह रैंकिंग जारी करता है, जिसमें पासपोर्ट की ताकत को इस आधार पर मापा जाता है कि कोई देश कितने देशों में अपने नागरिकों को वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा दिलवा सकता है।

भारत की रैंकिंग में लगातार सुधार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह लगातार दूसरा साल है जब भारतीय पासपोर्ट की स्थिति में सुधार हुआ है। पिछले साल भारत 80वें स्थान पर था और उससे पहले 84वें स्थान पर। हालांकि बिना वीजा के यात्रा करने वाले देशों की संख्या पिछले साल 62 थी, जो अब घटकर 59 रह गई है, लेकिन फिर भी रैंकिंग में सुधार हुआ है, क्योंकि दूसरे देशों की पासपोर्ट रैंकिंग में बदलाव आया है। इस साल भारत बुर्किना फासो, कोट डी आइवर और सेनेगल के साथ संयुक्त रूप से 77वें पायदान पर है।

पाकिस्तान समेत अन्य देशों की स्थिति
भारत के पड़ोसी पाकिस्तान की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। पाकिस्तान इस बार 101वें स्थान से बढ़कर 96वें स्थान पर पहुंचा है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर लगातार दूसरे साल भी टॉप पर है और उसके नागरिक 194 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।
दूसरे स्थान पर जापान और दक्षिण कोरिया हैं, जबकि तीसरे स्थान पर जर्मनी, फ्रांस, डेनमार्क, इटली और स्पेन जैसे यूरोपीय देश हैं। इन देशों के नागरिक 189 देशों में वीजा फ्री यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

 भारतीय इन 59 देशों में कर सकते हैं बिना वीजा यात्रा
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय नागरिक अफ्रीका के 19 देशों, एशिया के 18 देशों, उत्तरी अमेरिका के 10 देशों, ओशिनिया के 10 देशों और दक्षिण अमेरिका के 1 देश में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।

ये 59 देश हैं –
अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे, कोमोरो द्वीप, कुक द्वीप, जिबूती, डोमिनिका, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनाडा, गिनी बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरिबाती, लाओस, मकाओ, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मार्शल द्वीप, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, मोंटसेराट, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, नेपाल, नीयू, पलाऊ, फिलीपींस, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, तुवालु, वानुअतु और ज़िम्बाब्वे।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स क्या है?
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स एक वैश्विक सूची है, जो यह बताती है कि कोई पासपोर्ट कितने देशों में वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देता है। इसे हेनले एंड पार्टनर्स और इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा से तैयार किया जाता है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं