Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

भारत में टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे हैं नौकरियों और प्रतिभाओं के नए केंद्र: रिपोर्ट

15 जुलाई, 2025 12:53 PM

भारत के गैर-मेट्रो शहरों में रोजगार बाजार की गति और आर्थिक अवसर बढ़ रहे हैं। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। प्रोफेशनल नेटवर्क प्लेटफॉर्म लिंक्डइन की “सिटीज ऑन द राइज” रिपोर्ट में विशाखापत्तनम, रांची, विजयवाड़ा, नासिक और रायपुर को सबसे तेजी से बढ़ते गैर-मेट्रो केंद्रों के रूप में मार्क किया गया है, जहां पेशेवर अवसरों में तेजी आ रही है।रिपोर्ट उन उभरते टियर-2 और टियर-3 विकास क्षेत्रों जैसे राजकोट, आगरा, मदुरै, वडोदरा और जोधपुर पर भी प्रकाश डालती है, जो ऐसे पेशेवरों के लिए हैं जो स्थानांतरित होना चाहते हैं, नए उद्योगों में प्रवेश करना चाहते हैं या स्थानीय स्तर पर अपना करियर बनाना चाहते हैं।

टियर-2 और टियर-3 शहर भारत के आर्थिक परिवर्तन के केंद्र में

इन उभरते शहरों की सफलता का श्रेय केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा स्थानीय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को दिया गया है। लिंक्डइन इंडिया की संपादकीय प्रमुख और करियर विशेषज्ञ निराजिता बनर्जी ने कहा, “टियर-2 और टियर-3 शहर भारत के आर्थिक परिवर्तन के केंद्र में हैं। जीसीसी निवेशों का प्रवाह, स्थानीय एमएसएमई में उछाल और सरकार का विकसित भारत का दृष्टिकोण सामूहिक रूप से छोटे शहरों को सीरियस करियर हब में बदल रहे हैं।”

भारतीयों के लिए, सार्थक करियर प्रगति के लिए अब बड़े शहर जाना जरूरी नहीं

बनर्जी ने आगे कहा, “इसका मतलब है कि कई भारतीयों के लिए, सार्थक करियर प्रगति के लिए अब बड़े शहर जाना जरूरी नहीं है। क्योंकि ये 10 उभरते शहर उद्योगों, कार्यों और भूमिकाओं में वास्तविक अवसर प्रदान करते हैं।” इसके अलावा, रिपोर्ट में टियर-2 और टियर-3 भारतीय शहरों में कदम रखने और प्रतिभाओं को आकर्षित करने में टेक्नोलॉजी, फार्मा और फाइनेंस कंपनियों की भूमिका पर जोर दिया गया है।

डेटा और एआई के बढ़ते ट्रेंड के बीच, टेक कंपनियां टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपना कारोबार स्थापित कर रही हैं

इसमें कहा गया है कि डेटा और एआई के बढ़ते ट्रेंड के बीच, टेक कंपनियां टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपना कारोबार स्थापित कर रही हैं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं की गतिविधि को बढ़ावा मिल रहा है। यहां तक कि स्वास्थ्य सेवा और दवा कंपनियां भी विशाखापत्तनम और वडोदरा में अवसर पैदा कर रही हैं; जबकि कई प्रमुख बैंक रायपुर, आगरा और जोधपुर में वित्तीय सेवाओं के विकास को गति दे रहे हैं।

नासिक, रायपुर, राजकोट, आगरा, वडोदरा,विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, मदुरै, जोधपुर सहित दस उभरते शहरों में से छह में बिजनेस डेवलपमेंट रोल्स को सबसे ज्यादा नियुक्तियों का प्रमुख स्रोत माना गया है

नासिक, रायपुर, राजकोट, आगरा, वडोदरा और जोधपुर सहित दस उभरते शहरों में से छह में बिजनेस डेवलपमेंट रोल्स को सबसे ज्यादा नियुक्तियों का प्रमुख स्रोत माना गया है।विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और मदुरै के पेशेवरों के लिए, इंजीनियरिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर उभर रहे हैं। बिक्री, संचालन और शिक्षा दूसरे प्रमुख क्षेत्र हैं, जहां टियर-2 और टियर-3 शहरों के पेशेवर नौकरी की तलाश कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन