Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

भारत-ब्राजील के बीच औषधि एवं चिकित्सा उत्पाद विनियमन में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता

22 फ़रवरी, 2026 12:30 PM

भारत और ब्राजील ने औषधि चिकित्सा उत्पादों के नियमन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं । यह समझौता ज्ञापन भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और ब्राजील की स्वास्थ्य नियामक एजेंसी (एएनवीआईएसए) के बीच हुआ, जो दोनों देशों के बीच गहन नियामक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एएनवीआईएसए के निदेशक अध्यक्ष लिएंड्रो सफाटले और ब्राजील में भारतीय राजदूत दिनेश भाटिया ने कल शनिवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया।

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दवा सामग्री, औषधियां, जैविक उत्पाद और चिकित्सा उपकरण सहित औषधीय उत्पादों के क्षेत्र में सहयोग और सूचना आदान-प्रदान के लिए एक संरचित ढांचा स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य नियामक प्रक्रियाओं में एकरूपता को बढ़ावा देना, नियामक प्रणालियों की आपसी समझ को बढ़ाना और चिकित्सा उत्पादों की प्रभावी और समन्वित निगरानी को सुगम बनाना है।

इस समझौते में भारत और ब्राजील की अपनी-अपनी आबादी के लिए सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्ता वाली दवाओं और चिकित्सा उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता झलकती है। समझौते से आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, नियामक सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रोत्साहित करने और किफायती स्वास्थ्य सेवा समाधानों तक पहुंच को बढ़ावा देने में भी योगदान मिलने की उम्मीद है।

सीडीएससीओ और एनवीआईएसए के बीच समझौता ज्ञापन स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक भारत-ब्राजील सहयोग को और मजबूत करेगा और यह द्विपक्षीय जुड़ाव के लिए मौजूदा संस्थागत तंत्रों का पूरक है। यह समझौता ज्ञापन स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को रेखांकित करता है, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के अग्रणी साझेदारों के रूप में उनकी साझा प्राथमिकताओं के संदर्भ में।

समझौता ज्ञापन के आदान-प्रदान से भारत-ब्राजील संबंधों को और मजबूती मिलने और स्वास्थ्य तथा औषधि क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती